MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मुक़ाबले में 6 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया है।
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, आईपीएल ओपनिंग मुकाबले में KKR को दी 6 विकेट से मात
Table of Contents
MI vs KKR Match Report: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और बोर्ड पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार रही, जहां रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों की बेहतरीन साझेदारी के दम पर मुंबई ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ की शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और जीत अपने नाम की। टीम ने आईपीएल सीजन का पहला मैच आखिरी बार 2012 में जीता था। इसके बाद से हर सीजन में उन्हें पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर उस खराब रिकॉर्ड को भी खत्म कर दिया।

MI vs KKR: केकेआर ने बनाए थे 220 रन
इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत काफी अच्छी रही, जहां कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 67 रन बनाए। उनके अलावा अंगक्रिश रघुवंशी ने अर्धशतक जड़ा, जबकि फिन एलेन और रिंकू सिंह ने भी अहम योगदान दिया। इसी दम पर केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने आसानी से लक्ष्य किया हासिल
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की मजबूत साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 78 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद बाकी बल्लेबाजों के योगदान से मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 5 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।