Matheesha Pathirana: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होने वाला है। सुपर-8 राउंड शुरू होने से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।
Super-8 से पहले श्रीलंका को लगा 440 वोल्ट का झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Matheesha Pathirana: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक ओर जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर कंगारूओं को विश्व कप से बाहर कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर जल्द ही सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होने वाला है। सुपर-8 राउंड शुरू होने से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।
Matheesha Pathirana को लगी चोट
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए हैं। वह पहले ही ओवर में गेंदबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि श्रीलंका ने पथुम निसंका की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दी।
🚨Matheesha Pathirana likely to be ruled out of 2026 T20 World Cup ? pic.twitter.com/TV1vlAIdlt
— TrendsTime (@TrendsTimeEN) February 18, 2026
श्रीलंका ने सुपर-8 में बनाई जगह
इस जीत के साथ श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में मथीशा पथिराना जब तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए तो वो एक समय रुक गए, उस समय वो काफी दर्द में नजर आए।
ICYMI
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 17, 2026
Matheesha Pathirana limped off the field after bowling only four deliveries in the match against Australia.#SLvAUS #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/xY69TQCOPU
उन्होंने अपना बायां पैर पकड़ा हुआ था। पथिराना ने अपना पहला ओवर पूरा किया बिना लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ दिया। उन्होंने अपनी चार गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए थे, जिसके बाद कप्तान दासुन शनाका ने उनका ओवर पूरा किया और दो गेंदें डाली, जिसमें एक पर हेड ने चौका जड़ा। पथिराना शायद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैच से बाहर हुए। हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
कौन होगा Matheesha Pathirana का रिप्लेसमेंट?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंका टीम पथिराना की स्कैन रिपोर्ट के इंतजार में है। आशंका है कि वो कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी जगह बिनुरा फर्नांडो या दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया जा सकता है।