“अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा…” चोटों से परेशान तूफानी गेंदबाज ने दिए संन्यास के संकेत; जल्द ले सकते है फैसला

लगातार चोटों से जूझ रहा एक तूफानी तेज गेंदबाज अब अपने भविष्य को लेकर सोचने लगा है। उसने संकेत दिए हैं कि अगर हालात ठीक नहीं रहे तो जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

iconPublished: 14 Mar 2026, 11:59 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 12:08 AM

Mark Wood retirement plans and hint: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है। कई ऐसे तेज गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन लगातार चोटों के कारण उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। क्रिकेट के इतिहास में कई बड़े नाम इसी वजह से समय से पहले मैदान से दूर हो गए।

अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का नाम भी इसी सूची में जुड़ सकता है। लगातार चोटों से जूझ रहे वुड ने हाल ही में दिए एक बयान में ऐसे संकेत दिए हैं कि अगर उनकी फिटनेस ठीक नहीं रही तो वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में भी सोच सकते हैं।

“मैंने दूसरी चीजों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है”

इंग्लैंड टीम ने साल 2025 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां एशेज टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस दौरे पर मार्क वुड (Mark Wood) भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और लंबे समय बाद पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे थे। हालांकि पहले एशेज टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 11 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए और चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। बीबीसी से बातचीत में वुड ने अपनी रिकवरी को लेकर बात करते हुए कहा कि अब उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है।

Mark Wood grimaces as Australia fly out of the traps, Australia vs England, 1st Test, The Ashes, Perth Stadium, November 22, 2025

चोटों से जूझ रहे हैं Mark Wood

मार्क वुड (Mark Wood) ने कहा कि उनके करियर का यह चरण काफी मुश्किल है और उन्हें बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह ज्यादा कोशिश करते हैं तो चोट का खतरा बढ़ जाता है। वुड के मुताबिक यह एक बेहद नाजुक संतुलन है और उन्हें हर छह हफ्ते में विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करानी पड़ती है।

Mark Wood steams in at training, Optus Stadium, November 18, 2025

संन्यास को लेकर दिए संकेत

इसी बातचीत में मार्क वुड (Mark Wood) ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने जीवन में क्रिकेट के अलावा अन्य विकल्पों के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है। वुड ने बताया कि वह इस समय पॉडकास्ट कर रहे हैं और कोचिंग में भी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार उनके मन में यह विचार आया है कि अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो वह आगे क्या करेंगे। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर चोटें ठीक नहीं हुईं तो वुड जल्द ही संन्यास का फैसला ले सकते हैं।

Read More: PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी का दिखा कहर, पाकिस्तान ने 68 रन से जीता मैच; सलमान आगा विवाद के बीच सीरीज हुई बराबर

कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला

T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त