लुंगी एनगिडी ने रच दिया इतिहास, इस खास उपलब्धि के साथ बने दक्षिण अफ्रीका के नंबर 1 टी20 गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के दौरान लुंगी एनगिडी ने इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।

iconPublished: 01 Mar 2026, 08:49 PM
iconUpdated: 01 Mar 2026, 08:57 PM

Lungi Ngidi scripted history: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें प्रोटियाज क्रिकेट के इतिहास में खास जगह दिला दी है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एनगिडी (Lungi Ngidi) ने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की और इस मामले में स्पिनर तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ दिया। लंबे समय से टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल एनगिडी ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मौकों पर वह टीम के लिए सबसे भरोसेमंद हथियार हैं।

Lungi Ngidi ने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास

इस मुकाबले में एनगिडी (Lungi Ngidi) ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज रयान बर्ल को एलबीडब्ल्यू आउट कर इतिहास रच दिया। इस विकेट के साथ ही वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 90 विकेट दर्ज हो चुके हैं, जबकि तबरेज शम्सी ने 70 मैचों में 89 विकेट हासिल किए हैं।

Lungi Ngidi struck twice within three balls in his first over, South Africa vs West Indies, T20 World Cup Super Eight, Ahmedabad, February 26, 2026

प्रोटियाज के टॉप विकेट टेकरों की सूची

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 82 विकेट चटकाए हैं। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन 47 मैचों में 64 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर 35 मैचों में 61 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

  • Lungi Ngidi – 90 विकेट
  • तबरेज शम्सी – 89 विकेट
  • कगिसो रबाडा – 82 विकेट
  • डेल स्टेन – 64 विकेट
  • इमरान ताहिर – 61 विकेट

साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सिकंदर राजा की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 13 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

Read More: SL vs PAK: सुपर-8 में श्रीलंका से जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, सेमीफाइनल से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड की जगह पक्की

Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

PAK vs SL: 'करो या मरो' मुकाबले से कटा बाबर आजम-सैम अयूब का पत्ता, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI बदली