LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
LSG vs DC: इकाना में इंद्र देव करेंगे मैच का मजा किरकिरा? मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम और पिच का हाल?
Table of Contents
LSG vs DC Weather and Pitch Report: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का आगाज़ हो चुका है और अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज इस सीजन का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आज अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
LSG vs DC: कैसा रहेगा मौसम का हाल
यह मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेला जाएगा। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तापमान 36 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं हवा की रफ्तार करीब 2 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी और ह्यूमिडिटी लगभग 31 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

बारिश की बात करें तो इस मुकाबले में बारिश के आसार ना के बराबर हैं। यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस दोनों टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।
LSG vs DC: कैसा रहेगा पिच का हाल
इकाना स्टेडियम की पिच की बात करें तो पहले यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में यह पिच बल्लेबाजों के लिए भी काफी अनुकूल हो गई है। यही वजह है कि इस मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर करीब 151 रन है, लेकिन हाल के मुकाबलों में यहां 200 से ज्यादा रन भी सफलतापूर्वक चेज किए गए हैं।

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
एडन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिज़वी, माधव तिवारी, औक़िब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल
Read More: IPL डेब्यू में ही छा गए कूपर कॉनॉली, जानिए कौन है 22 साल के ऑलराउंडर जिसने मचाया धमाल
PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के खतरनाक शॉट से घायल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैदान पर मचा हड़कंप