LSG Retention List: आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने आकाश दीप, डेविड मिलर और रवि बिश्नोई समेत कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
LSG Retention List: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 खिलाड़ी किए रिलीज, 22.9 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में लेंगे हिस्सा
Table of Contents
LSG Retention List for IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रेंचाइज़ी ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें आकाश दीप और रवि बिश्नोई जैसे अहम नाम शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने डेविड मिलर को भी टीम से बाहर कर दिया है। एलएसजी अब इस बार नीलामी में 22.95 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कोर टीम को वैसे ही बनाए रखने का प्रयास किया है।
LSG Retention List: 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अगले सीज़न से पहले अपने स्क्वाड से कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जिसमें डेविड मिलर का नाम भी शामिल है। उनके अलावा टीम ने गेंदबाज़ी विभाग में आकाश दीप और रवि बिश्नोई को भी जाने दिया है। वहीं, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर और शमर जोसेफ को भी फ्रेंचाइज़ी ने रिलीज किया है।
LSG Retention List: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
We've got our core for 2026 🩵
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 15, 2025
Next stop: The #TATAIPL Auction ⏳ pic.twitter.com/8i0gfdZxVD
ऋषभ पंत
आयुष बदोनी
अब्दुल समद
ऐडन मार्करम* (दक्षिण अफ्रीका)
हिम्मत सिंह
मैथ्यू ब्रेट्ज़के* (दक्षिण अफ्रीका)
निकोलस पूरन* (वेस्टइंडीज)
मिचेल मार्श* (ऑस्ट्रेलिया)
शहबाज़ अहमद
अर्शिन कुलकर्णी
मयंक यादव
आवेश खान
मोहसिन खान
एम. सिद्धार्थ
दिग्वेश राठी
प्रिंस यादव
आकाश सिंह
अर्जुन तेंदुलकर – ट्रेड इन (मुंबई इंडियंस से)
मोहम्मद शमी – ट्रेड इन (सनराइजर्स हैदराबाद से)
LSG Retention List: खाली शॉट: 6 (4 विदेशी)
पर्स खाली: 22.95 करोड़
खबर अपडेट की जा रही है