हारी हुई बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी को मिला बड़ा इनाम, LSG के मालिक संजीव गोएंका ने दिया 4 करोड़ का गिफ्ट

मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर LSG को जीत दिलाई, जिसके बाद टीम मालिक संजीव गोयनका ने उन्हें करीब 4 करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट करने का फैसला किया।

iconPublished: 10 Apr 2026, 06:49 PM
iconUpdated: 10 Apr 2026, 06:55 PM

आईपीएल 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने रातों-रात अपनी किस्मत और पहचान बदल दी है, तो वह नाम है मुकुल चौधरी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आखिरी ओवरों में जिस तरह से उन्होंने मैच का रुख पलटा, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स एक समय हार की कगार पर खड़ी थी। लेकिन 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने अंतिम 4 ओवरों में अकेले दम पर मैच पलट दिया। 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की उनकी विस्फोटक पारी ने LSG को रोमांचक जीत दिला दी और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

4 करोड़ की लग्जरी कार से नवाजे जाएंगे Mukul Choudhary

इस शानदार प्रदर्शन के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) से बेहद खुश नजर आए। मैच खत्म होते ही उन्होंने मैदान पर जाकर इस युवा खिलाड़ी को गले लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोयनका अब मुकुल को मर्सेडीज बेंज मेबैक GLS लग्जरी कार गिफ्ट करने वाले हैं, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह इनाम इस बात का संकेत है कि फ्रेंचाइजी इस युवा खिलाड़ी को कितना खास मानती है।

कप्तान ऋषभ पंत भी हुए हैरान

मुकुल (Mukul Choudhary) की इस पारी ने सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत को भी हैरान कर दिया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा कि मुकुल ने जो किया, वह बिल्कुल अविश्वसनीय था। उनकी यह पारी टीम के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बड़ा मोमेंट भी साबित हुई।

झुंझुनू से IPL तक का सफर

राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) का सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया कि उनके पिता ने उनके जन्म से पहले ही ठान लिया था कि उनका बेटा क्रिकेटर बनेगा। मुकुल ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने पिता को दिया और कहा कि उनके सपोर्ट के बिना यह सब संभव नहीं था।

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त