आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम का स्टार तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेगा। इसके पीछे की वजह जानकार आप हैरान हो जाएंगे।
IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर; वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
Table of Contents
IPL 2026, Trouble for Punjab Kings: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है, जिसने प्लानिंग पर असर डाल दिया है। खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में यह कमी शुरुआती मैचों में टीम के लिए भारी पड़ सकती है।
दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए भी चिंताजनक खबर है, जहां उनके स्टार ऑलराउंडर सैम करन पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के संतुलन पर बड़ा असर पड़ना तय है।
IPL 2026: परिवार को समय देने के चलते फर्ग्यूसन बाहर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती मैचों में पंजाब किंग्स का हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में पिता बने फर्ग्यूसन ने अपने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले कहा कि वह अपने नवजात बेटे और पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में टीम से जुड़ेंगे।

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
फर्ग्यूसन के बाहर होने से पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस को मौका मिल सकता है। पंजाब ने ड्वार्शियस को 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह बिग बैश लीग में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं और 129 मैचों में 164 विकेट ले चुके हैं।इसके अलावा टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, वैशाख विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो शुरुआती मैचों में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार और प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 9 रन खर्च किए और साथ ही एक महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया। 2.25 की उत्कृष्ट इकॉनमी रेट के साथ फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।