आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेकर बीसीसीआई पर रंगभेद के गंभीर आरोप लगाए, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
IPL 2026 से पहले भारतीय दिग्गज ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास का ऐलान कर BCCI पर लगाए गंभीर आरोप
Table of Contents
Legends retire ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट जगत में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां एक ओर टीमें टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर एक दिग्गज ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अचानक कमेंट्री से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने इस फैसले के साथ बीसीसीआई पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन चुके हैं।
IPL 2026: शिवरामकृष्णन ने लगाया रंगभेद का आरोप
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए बीसीसीआई पर भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 23 सालों के लंबे कमेंट्री करियर में उन्हें कभी भी प्रेजेंटेशन या बड़े ऑन-फील्ड रोल का मौका नहीं दिया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि नए कमेंटेटर्स को पिच रिपोर्ट, टॉस और प्रेजेंटेशन जैसे अहम जिम्मेदारियां दी जाती रहीं, जबकि उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। एक फैन के सवाल के जवाब में शिवरामकृष्णन ने साफ तौर पर संकेत दिया कि उनके साथ रंग के आधार पर भेदभाव हुआ है।
IPL 2026: अश्विन के बयान से बढ़ा विवाद
शिवरामकृष्णन के इस ऐलान के बाद विवाद और गहरा गया, जब पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। अश्विन ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आईपीएल से भी कमेंट्री छोड़ देनी चाहिए। दरअसल, दोनों के बीच पहले से ही रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। शिवरामकृष्णन पहले भी अश्विन की गेंदबाजी पर सवाल उठा चुके हैं और उनके खिलाफ बयान दे चुके हैं, जिससे यह विवाद और व्यक्तिगत होता नजर आ रहा है।
IPL 2026: पुराना विवाद भी आया सामने
शिवरामकृष्णन ने पहले आर अश्विन को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि भारतीय पिचों पर कोई भी गेंदबाज विकेट ले सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अपने 100वें टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया था। इन पुराने बयानों के चलते दोनों के बीच तल्खी पहले से ही मौजूद थी, जो अब एक बार फिर सामने आ गई है।

कैसा रहा शिवरामकृष्णन का करियर
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने महज 17 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में 26 विकेट और 16 वनडे मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 154 विकेट दर्ज हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन अब इस भूमिका से भी उन्होंने दूरी बना ली है।
IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर