IPL 2025: दिल्ली कैपिटप्ल में फाफ डु प्लेसिस की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, यहां देखें लिस्ट

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2025 के बाकी सीजन के लिए ये तीन बल्लेबाज रिप्लेस कर सकते हैं।

iconPublished: 16 May 2025, 06:08 PM
iconUpdated: 16 May 2025, 06:10 PM

Delhi Capitals Players Can Replace Faf du Plessis: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) मुश्किल में दिख रही है। टीम में मौजूद तीन खिलाड़ियों का वापस भारत आना निश्चित नजर नहीं आ रहा है। तीन खिलाड़ियों में अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी शामिल हैं। अगर डु प्लेसिस सीजन के बाकी मैचों में दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कौन से खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

1- काइल मेयर्स (Delhi Capitals)

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज काइल मयेर्स को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। मेयर्स ने अपना बेस प्राइज 1.50 करोड़ का रखा था। मेयर्स पिछली बार 2023 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, जो आईपीएल में उनका पहला सीजन भी था। दिल्ली के लिए मेयर्स अच्छे रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। बताते चलें कि मेयर्स को एक हिटर के रूप में जाना जाता है।

2- मैथ्यू शॉर्ट (Delhi Capitals)

ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने वाले मैथ्यू शॉर्ट ने 2023 में अपना पिछला और पहला आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेला था। शॉर्ट ने 6 मैचों की 5 पारियों में 117 रन बनाए थे। 2025 के लिए शॉर्ट ने अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपये रखा था, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल सका था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शॉर्ट अच्छे रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

3- बेन डकेट

इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर हैं। डकेट ने अब तक कोई आईपीएल सीजन नहीं खेला है। उन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। डकेट दिल्ली के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। डकेट ने अपने करियर में 205 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 198 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.89 की औसत और 140.38 के स्ट्राइक रेट से 5159 रन बना लिए हैं।

Read more:

Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट में रिटायरमेंट के बाद करेंगे कप्तानी? जानिए क्या है पूरी कहानी