T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह के बाद एक और खिलाड़ी के पिता का निधन, सेमीफाइनल के दिन होगा अंतिम संस्कार

टी20 विश्व कप 2026 के बीच एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। रिंकू सिंह के बाद अब एक और खिलाड़ी के पिता के निधन की सूचना मिली है, जिनका अंतिम संस्कार सेमीफाइनल के दिन होना है।

iconPublished: 03 Mar 2026, 11:42 PM
iconUpdated: 04 Mar 2026, 12:00 AM

Cricketer father passed away during T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच क्रिकेट जगत एक के बाद एक दुखद खबरों से गुजर रहा है। पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पर पिता के निधन का दुख टूटा और अब श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा भी गहरे शोक में डूब गए हैं। टूर्नामेंट के अहम चरण में आई इस खबर ने पूरे क्रिकेट समुदाय को भावुक कर दिया है।

जहां एक ओर टीमें सेमीफाइनल की तैयारियों में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर निजी जिंदगी के ये झटके खिलाड़ियों और दिग्गजों के लिए बेहद कठिन समय लेकर आए हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मौजूदा टी20 विश्व कप में कमेंट्री पैनल का अहम चेहरा कुमार संगकारा अपने पिता के निधन से स्तब्ध हैं।

T20 World Cup: कुमार संगकारा के पिता का निधन

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के पिता शेमा संगकारा का 3 मार्च को निधन हो गया। शेमा संगकारा कैंडी शहर के प्रतिष्ठित वकील रहे हैं और कानून जगत में उनका बड़ा सम्मान था। सामाजिक और पेशेवर जीवन में उनका खास स्थान था। पिता के निधन की खबर ने संगकारा को गहरे सदमे में डाल दिया है। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर सक्रिय रहने के बावजूद उनके लिए यह समय बेहद भावनात्मक और निजी पीड़ा से भरा हुआ है।

Kumar Sangakkara's Father Passes Away; Kandy Bar Association Pays Special Tributes | CREX

T20 World Cup: पहले सेमीफाइनल के दिन अंतिम संस्कार

शेमा संगकारा का अंतिम संस्कार 4 मार्च को कैंडी में किया जाएगा। इसी दिन टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। ऐसे में संगकारा का उस मुकाबले में कमेंट्री पैनल का हिस्सा बन पाना मुश्किल नजर आ रहा है। क्रिकेट से जुड़े लोग और प्रशंसक इस कठिन समय में संगकारा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

T20 World Cup: रिंकू सिंह भी झेल चुके हैं यही दर्द

कुमार संगकारा से पहले भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इसी तरह के व्यक्तिगत आघात से गुजरे थे। सुपर-8 चरण में भारत-जिम्बाब्वे मैच के बाद उन्हें पिता के निधन की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही वह तुरंत चेन्नई से अपने घर रवाना हो गए थे। बाद में अंतिम संस्कार करने के बाद रिंकू ने टीम से दोबारा जुड़कर अपने जज्बे का परिचय दिया था।

Rinku Singh Father Death: Shocking Post-Match Question Triggers Outrage - myKhel

T20 World Cup: संगकारा का शानदार क्रिकेट करियर

कुमार संगकारा न सिर्फ श्रीलंका बल्कि विश्व क्रिकेट के महान विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 594 मुकाबले खेले और 28,000 से अधिक रन बनाए। उनकी तकनीक, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना ने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास स्थान दिलाया है।

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के रोमांच के बीच आई यह दुखद खबर याद दिलाती है कि क्रिकेट के चमकते मंच के पीछे खिलाड़ियों और दिग्गजों की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी होती है। इस मुश्किल घड़ी में पूरा क्रिकेट जगत संगकारा और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Read More: IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतते ही विश्व विजेता का खिताब होगा अपना! ये आंकड़े कर देंगे हैरान

SA vs NZ: भारत-पाक राइवेलरी से कम नहीं होगा पहला सेमीफाइनल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके होश!

हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा