इंतजार हुआ खत्म, मसूरी में शाही शादी में एक-दूसरे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका; VIDEO और फोटो हुए वायरल

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की साथी वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचा ली।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 Mar 2026, 01:52 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 02:05 PM

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी कर ली। शादी के जश्न में संगीत, नाच-गाना और पारंपरिक रस्मों का खास माहौल देखने को मिला।

मसूरी में आयोजित शाही शादी में भारतीय टीम के कई क्रिकेटर पहुंचे जिसमें मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल रहा।

कुलदीप-वंशिका की हो गई शादी

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने सोशल मीडिया के जरिए कुलदीप यादव को शादी की बधाई दीं। उन्होंने लिखा है, ' कुलदीप यादव को अपनी जीवन संगिनी से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों को प्यार, हंसी और अनंत आशीर्वाद से भरा जीवन मिले। बधाई हो!'






View this post on Instagram

A post shared by T Dilip (@dilip.tk19)

Kuldeep Yadav की बचपन की दोस्त वंशिका

कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी। वंशिका के पिता LIC में कार्यरत हैं, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं। शादी मूल रूप से नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन वर्ल्ड कप के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है।

Kuldeep Yadav Wedding
Kuldeep Yadav Wedding

17 मार्च को कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन

मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक और खेल जगत की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए न्योता भेजा गया है।

Read More: कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका? जिनके प्यार में बोल्ड हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिनर

क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने बताई अंदर की बात

कब होने वाली है कुलदीप यादव की शादी?