Kuldeep Yadav Wedding Reception: कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में राजनीतिक जगत से लेकर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने ग्लैमर बिखेरा लेकिन इस दौरान मंच पर एक ऐसा भी क्रिकेटर आया जिसे देखकर कुलदीप यादव ने सबकुछ छोड़ दिया और उनके पैर छूने दौड़ पड़े।
इसे कहते हैं संस्कार... कुलदीप यादव ने स्टेज पर छुए भाई रविंद्र और भाभी रिवाबा जडेजा के पैर, VIDEO ने जीता फैंस का दिल
Table of Contents
Kuldeep Yadav Wedding Reception: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। शादी के तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को इस कपल ने लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया।
कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में राजनीतिक जगत से लेकर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने ग्लैमर बिखेरा लेकिन इस दौरान मंच पर एक ऐसा भी क्रिकेटर आया जिसे देखकर कुलदीप यादव ने सबकुछ छोड़ दिया और उनके पैर छूने दौड़ पड़े। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा थे।
Kuldeep Yadav के संस्कार
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जब कुलदीप यादव के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तो उनके साथ वाइफ रिवाबा जडेजा भी दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे तो दूल्हे के लिबास में सजे कुलदीप यादव ने आगे बढ़कर उनके पैर छुए।

Kuldeep Yadav ने छुए जडेजा और उनकी वाइफ के पैर
कुलदीप ने स्टेज पर सीनियर साथी खिलाड़ी जडेजा का अभिवादन किया। इसके अलावा रिवाबा जडेजा के प्रति भी वही सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना काफी अहम माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी कुलदीप यादव के संस्कार देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है।
Kuldeep Yadav touched the feet of Rivaba and Ravindra Jadeja.
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 18, 2026
The way Rivaba blessed Kuldeep was heartwarming 🤌❤️ pic.twitter.com/FGwsl6nH1r
The way Kuldeep Yadav and his wife Vanshika touched the feet of Ravindra Jadeja and his wife Rivaba at his wedding reception — a truly wonderful gesture of respect. pic.twitter.com/lENpEYpR9m
— Sonu (@Cricket_live247) March 18, 2026
कुलदीप और जडेजा की बॉन्डिंग
रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने मैदान पर गेंद के साथ कई यादगार साझेदारियां की हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी रहती है। रिसेप्शन के दौरान वे एक-दूसरे को परिवार की तरह सम्मान देते नजर आए। रिवाबा जडेजा विधायक हैं, उन्होंने भी कुलदीप के इस व्यवहार की सराहना की और नवविवाहित जोड़े को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Read More: कोच गौतम गंभीर से लेकर ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव-वंशिका के रिसेप्शन में लगा क्रिकेट जगत का मेला