IND vs NZ: न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक समय ऐसा आया जब रचिन रवींद्र 44 रन और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर टीम इंडिया के गले की फांस बनते जा रहे थे ल्किन तभी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया जिसके आगे कीवियों की पूरी सेना धराशाई हो गई।
IND vs NZ: रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल बन रहे थे टीम इंडिया के गले की फांस, तभी सूर्या ने चलाया ऐसा ब्रह्मास्त्र; कीवी हुए चारो खाने चित्त
Table of Contents
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का टारगेट रखा जिसे टीम इंडिया ने 16 ओवर में आसानी से चेज कर लिया।
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक समय ऐसा आया जब रचिन रवींद्र 44 रन और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर टीम इंडिया के गले की फांस बनते जा रहे थे लेकिन तभी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया जिसके आगे कीवियों की पूरी सेना धराशाई हो गई।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में विस्फोटक शुरुआत की। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने न्यूजीलैंड का स्कोर 43 रन हो गया था। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। हालांकि विकेट गिरने का बाद भी न्यूजीलैंड का रन रेट नीचे नहीं आया। मैदान पर काफी ओस थी और इसकी वजह से आसानी से रन बन रहे थे।
शिवम दुबे ने किया डैरिल मिचेल का शिकार
न्यूजीलैंड की विस्फोटक बैटिंग देखने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तुरंत अपना प्लान चेंज कर दिया। भारतीय गेंदबाज वाइड लाइन के करीब बॉल डालने लगे। शिवम दुबे ने डैरिल मिचेल को आउट किया। वाइड लाइन के करीब की गेंद को मिचेल ने खींचकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की। गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ लिया।

कुलदीप यादव ने किया रचिन रवींद्र का शिकार
कुछ ऐसा ही नजारा रचिन रवींद्र के साथ देखने को मिला जब कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र का शिकार भी इसी तरह की गेंद पर किया। उनकी गेंद तो वाइड लाइन के बाहर थे। रचिन ने अपना बल्ला फेंक दिया। गेंद ऊपरी किनारे पर लगने के बाद शॉर्ट थर्ड मैन के हाथों में चली गई। रचिन खतरनाक बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने 26 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के मारे।

IND vs NZ: टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
शुरुआती 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन था। मिचेल और रचिन ही क्रीज पर थे। यहां से लग रहा था कि टीम आसानी से 225 रनों का आंकड़े को पार कर लेगी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। 20 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर 208 रन बना पाए। जिसे टीम इंडिया ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।