Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने BCCI से शादी के लिए मांगी छुट्टी, जानिए किस तारीख को रचाएंगे 'ब्याह'?

Kuldeep Yadav: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी शादी के लिए BCCI से छुट्टी की गुहार लगा दी है। तो आइए जानते हैं कि वह कब शादी करेंगे।

iconPublished: 14 Nov 2025, 09:52 AM

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है, जिसमें कुलदीप को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। अब इसी बीच सामने आई खबर में बताया गया कि भारतीय स्पिनर ने अपनी शादी के लिए BCCI से छुट्टी की दरखास्त की है।

कुलदीप ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में छुट्टी की अर्जी डाली दी है। अब उन्हें बोर्ड के जवाब का इंतजार है। बता दें कि कुलदीप ने जून के महीने में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की थी। तो आइए जानते हैं कि बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर कब शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।

Kuldeep Yadav

शादी के लिए कब मांगी छुट्टी? (Kuldeep Yadav)

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कुलदीप यादव ने नवंबर महीने के आखिरी हफ्तें में छुट्टी मांगी है। वह अफ्रीका के खिलाफ गुवाहटी में खेला जाने वाला दूसरी टेस्ट मिस कर सकते हैं। गुवाहटी टेस्ट की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि छुट्टी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कुलदीप को क्या जवाब मिलता है।

Kuldeep Yadav

शादी की तारीख तय नहीं (Kuldeep Yadav)

रिपोर्ट के बीसीसीआई के एक सोर्स के हवाले से कहा गया, "कुलदीप की शादी नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्लान की गई है। टीम मैनेजमेंट यह आकलन करेगा कि उन्हें छुट्टियों की सही संख्या देने से पहले उनकी सेवाओं की कब जरूरत होगी।" देखिए यह तो तय है कि शादी नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगी, लेकिन तारीख अभी सामने नहीं आई है।

Kuldeep Yadav

आईपीएल की वजह से लेट हुई शादी (Kuldeep Yadav)

कथित तौर पर कुलदीप यादव इस साल की शुरुआत में ही शादी करने वाले थे। लेकिन, आईपीएल का अंतिम चरण देरी से होने के कारण उनकी शादी में देरी हो गई।

Read more: IND vs SA 1st Test Toss: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, ऋषभ पंत की हुई वापसी, कगिसो रबाडा बाहर

'सुनिश्चित करो कि तुम...' टेंबा बावुमा ने बताया, टीम इंडिया को हराने के लिए केन विलियमसन ने दी खास सलाह

Ashes: इंग्लैंड पर मंडराया बड़ा खतरा, एक और गेंदबाज चोटिल होकर हो सकता है बाहर; वापसी के दौरान लगी चोट