Kuldeep Yadav: शादी के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी वाइफ वंशिका के साथ पहली बार वृंदावन की यात्रा पर निकले और बांके बिहारी के दर्शन किए।
Kuldeep Yadav: शादी के बाद कुलदीप यादव पत्नी वंशिका संग पहुंचे वृंदावन, किए बांके बिहारी के दर्शन; VIDEO वायरल
Table of Contents
Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।
मंगलवार, 25 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे दोनों मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शादी के बाद यह उनका मथुरा-वृंदावन का पहला दौरा था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कुलदीप यादव अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
Kuldeep Yadav वाइफ के साथ पहुंचे वृंदावन
मंदिर में प्रवेश के दौरान दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान को 56 भोग अर्पित किए। करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के गार्ड उन्हें घेरे रहे, जिससे किसी को उनकी मौजूदगी की भनक नहीं लग सकी।
Newly married & already winning hearts ❤️🔥
— Cricket Plus (@CricketPlus0) March 25, 2026
Cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika chose blessings over beaches — visiting Banke Bihari Temple, Vrindavan before anything else 🙏
Attended Jay Gurudev Kirtan, embraced devotion, and set couple goals the right way 💯
While many rush… pic.twitter.com/N9vIhdBCvp
Kuldeep Yadav का ये दौरा रहा गोपनीय
बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। बुधवार सुबह फोटो और वीडियो सामने आने के बाद ही लोगों को उनके वृंदावन आगमन की जानकारी हुई। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी के अनुसार, कुलदीप के परिवार ने पहले ही उनके आगमन की सूचना दे दी थी और भीड़ से बचने के लिए इसे गोपनीय रखने का अनुरोध किया था। सेवायतों ने विधिवत पूजा कराई और भगवान की प्रसादी माला भेंट की।

हाल ही में हुई कुलदीप यादव की शादी
करीब एक घंटे वृंदावन में रुकने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में शादी की थी। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।
Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?