कुलदीप यादव जीवनी: आयु, घर, वाइफ, पत्नी का नाम, नेट वर्थ, वर्ल्ड रिकॉर्ड और खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनरों की जब भी बात की जाती है तो कुलदीप यादव का नाम खास तौर पर लिया जाता है। उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वह क्रिकेट खेले और कोच के पास भी लेकर गए। वसीम अकरम और जहीर खान से प्रेरित वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन उनके कोच ने स्पिनर बनने की सलाह दी।

icon द्वारा Vanshita Jain
iconPublished: 10 Feb 2026, 12:41 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 03:13 PM

उनकी गेंद में काफी स्पिन और वेरिएशन देखने को मिल रहे थे। इसके बाद उन्होंने शेन वॉर्न की वीडियो देखना शुरू कर दिया और उन्हें ही अपना रोल मॉडल बना लिया।

अपने शुरुआती करियर में उन्हें एक कठिन दौर का भी सामना करना पड़ा जब उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-15 टीम में नहीं हुआ तब इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया और उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट छोड़ने का भी मन बना लिया था।

वह डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए नजर आए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिप्रेजेंट किया है। इसके अलावा सेंट्रल जोन और इंडिया रेड की तरफ से भी खेल चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने मैदान पर अपनी फिरकी के जाल में दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है। असल जिंदगी में वे उतने ही सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। आइए उनकी आयु, पत्नी, घर, नेट वर्थ, साथ ही कुलदीप यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र डालते हैं।

कुलदीप यादव आयु

उनका जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण कानपुर में हुआ। कुलदीप यादव की आयु वर्तमान में 31 वर्ष है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच, यानी लगभग 168 सेंटीमीटर मानी जाती है।

कुलदीप यादव वाइफ

कुलदीप यादव वाइफ & आयु

कुलदीप यादव की पत्नी के बारे में बात की जाए तो उनकी अभी शादी नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और लंबे समय से गर्लफ्रेंड रह चुकी वंशिका से 4 जून 2025 को सगाई कर ली थी। दोनों जल्दी शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं जिसके बाद वंशिका कुलदीप यादव की वाइफ बन जाएंगी।

कुलदीप यादव का घर कहां है

फैंस को अकसर दिलचस्पी होती है कि कुलदीप यादव कहां के रहने वाले हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका घर कानपुर में ही है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार के बारे में बात की जाए तो उनके पिता जी का नाम राम सिंह यादव है और उषा यादव उनकी माता जी है। इसके अलावा उनकी 3 बहने भी हैं, जो अभी उनके परिवार के साथ ही रहती हैं।

कुलदीप यादव नेट वर्थ

कुलदीप यादव नेट वर्थ & पत्नी का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप यादव की नेट वर्थ करीब 32 करोड़ रुपये है। वे बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड बी प्लेयर है, जिस वजह से उन्हें सालाना 3 करोड़ की सैलरी मिलती है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल एक सीजन के लिए 13.25 करोड़ में रिटेन कर रखा है। इसके अलावा उनको हर मुकाबले के लिए मैच फीस भी मिलती है। वह कुछ ब्रांड्स के साथ भी जुड़े है, वही उनके पास कानपुर में प्रीमियम विला और लक्ज़री कार भी मौजूद है।

कुलदीप यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

कुलदीप यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट आंकड़े: उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 17 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 22.42 की औसत से 76 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 5 फाइव विकेट हॉल है।

वनडे क्रिकेट आंकड़े : वनडे में कुलदीप यादव आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं उन्होंने 120 मुकाबलों में 5.08 की इकॉनमी और 26.83 की औसत से 194 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल चटकाया है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़े: उन्होंने 52 मुकाबलों में 92 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 2 फाइव विकेट हॉल और 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।

कुलदीप यादव वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुलदीप यादव वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में कुलदीप यादव के आंकड़े शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड से भरे हुए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में कुलदीप यादव वर्ल्ड रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार हैं-

  • वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

  • अंडर 19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

  • टी20 इंटरनेशनल में 5 विकेट हॉल चटकाने वाले पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर गेंदबाज हैं।

  • आईपीएल 2022 में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला हैं।

  • आईपीएल इतिहास के सबसे सफल लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर हैं।

क्रिकेट का हर पल मिस मत कीजिए— IPL न्यूज़ और क्रिकेट न्यूज़ और खेल समाचार के साथ Photo Gallery और Web Stories अभी Sports Yaari Hindi पर देखें।

FAQs

Q: कुलदीप यादव की पत्नी का नाम क्या है?

Q: कुलदीप यादव का गांव कौन सा है?

Q: कुलदीप यादव की सैलरी कितनी है?

Q: कुलदीप यादव ने किससे सगाई की है?

Q: कुलदीप यादव की शादी कब हुई?

Q: कुलदीप यादव कितने करोड़ के मालिक हैं?

Q: कुलदीप यादव आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

Q: कुलदीप यादव का घर कहां है?