तीसरे दिन के लास्ट ओवर में जैक क्रॉली की गंदी हरकत के बाद टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी! बताई शुभमन गिल के गुस्से की वाजिब वजह

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट का तीसरा दिन मैदान पर कुछ विवादों और तनाव के साथ समाप्त हुआ। तीसरे दिन के आखिरी ओवर में शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच तीखी बहस हुई। जिसके बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने भारतीय टीम का पक्ष रखा।

iconPublished: 13 Jul 2025, 08:16 AM
iconUpdated: 13 Jul 2025, 11:34 PM

KL Rahul on Last Over Drama: लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन एक नाटकीय मोड़ पर खत्म हुआ। इंग्लैंड की पहली पारी खत्म होते ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस घटना को लेकर मैदान के बाहर चल रही चर्चाओं के बीच, टीम इंडिया ने आखिरी ओवर के 'ड्रामे' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट की दो पारियां खेली जा चुकी हैं। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया इंग्लैंड के स्कोर को पार नहीं कर पाई, बल्कि इसे ड्रॉ पर समाप्त किया। लेकिन दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने समय बर्बाद करने के लिए खूब ड्रामा किया। जिसके बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और टीम की रणनीति का खुलासा किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार 100 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 387 पर पहुंचा, जो इंग्लैंड की पहली पारी के बराबर था। इसके बाद मैच के तीसरे दिन के अंत में 6 मिनट का समय बचा था, जिससे दो ओवर फेंके जा सकते थे। जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद ली और ज़ैक क्रॉली बल्लेबाजी के लिए उतरे।

तीसरी गेंद पर क्रॉली ने अचानक बल्लेबाजी से हटते हुए साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया, जिससे शुभमन गिल भड़क गए और गुस्से में तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद अगली गेंद पर जब क्रॉली ने गेंद खेलने के बाद दस्ताने उतार दिए और हाथ में दर्द की शिकायत करते हुए फिजियो को बुला लिया, तो मामला और बढ़ गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी देखी गई, और गिल को क्रॉली पर जानबूझकर समय बर्बाद करने का शक हुआ।

केएल राहुल ने रखा भारतीय टीम का पक्ष

तीसरे दिन के खेल के बाद केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "छह मिनट बचे थे, ऐसे में किसी भी टीम का लक्ष्य होगा कि वो दो ओवर डाले और एक विकेट लेने की कोशिश करे। लेकिन जो हुआ वो थोड़ा ड्रामा जैसा था।"

केएल राहुल ने आगे बताया कि भारतीय टीम पूरी तरह जोश में थी और इंग्लैंड को दूसरी पारी में जल्दी ही झटके देने के लिए आखिरी विकेट लेना चाहती थी। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि बल्लेबाज के लिए पूरे दिन मैदान पर रहने के बाद सिर्फ दो ओवर के लिए बल्लेबाजी करने आना कितना मुश्किल होता है। दिन के खेल के अंत में एक विकेट हमारे लिए परफेक्ट होता। कल, उसके बिना भी, मुझे लगता है कि हम वैसे भी पूरे जोश में होते।"

हालांकि, एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते, राहुल ने क्राउली के प्रति कुछ सहानुभूति भी दिखाई। राहुल ने कहा, "अंत में जो हुआ वह अब खेल का हिस्सा है। मैं एक सलामी बल्लेबाज के नजरिए से समझता हूं। मैं जानता हूं कि क्या चल रहा था, और हर कोई जानता है कि क्या चल रहा था। लेकिन एक सलामी बल्लेबाज आखिरी पांच मिनट में जो हुआ उसे पूरी तरह से समझेगा।"

Read More Here: पहली बार ICC टूर्नामेंट खेलेगी यह टीम, नीदरलैंड के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई