IND vs ENG: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ले में तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, गावस्कर-श्रीकांत जैसे दिग्गज पिछड़े!

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर्स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने कमाल करते हुए 39 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई कर दिया।

iconPublished: 20 Jun 2025, 06:49 PM
iconUpdated: 20 Jun 2025, 06:52 PM

IND vs ENG 1st Test 39 Old Record Broken: केएल राहुल (KL Rahul) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (Headingley) में खेले जा रहे पहले टेस्ट में कमाल करते हुए 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और कृष्णम्माचारी श्रीकांत की जोड़ी के नाम पर दर्ज था।

राहुल-जायसवाल की जोड़ी ने लीड्स में तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि लीड्स में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कायम कर दी है। राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 91(151 गेंद) रनों की पार्टनरशिप की।

इससे पहले भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में लीड्स के मैदान पर सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और कृष्णम्माचारी श्रीकांत के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 39 साल पहले यानी 1986 में खेले गए रेड बॉल मुकाबले में 64 रनों की साझेदारी की थी।

IND vs ENG
IND vs ENG

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया

गौरतलब है कि इंग्लैंड में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरी है। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल के लिए पहला टेस्ट है। रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद BCCI ने गिल को कमान सौंपने का फैसला किया था।

2007 से इंग्लैंड में नहीं जीती टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया ने 2007 में आखिरी बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी, जो दिग्गज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी। इसके बाद एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली, लेकिन किसी की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड में कमाल नहीं किया। अब युवा कप्तान शुभमन गिल से फैंस इंग्लैंड में सीरीज जीतने की उम्मीद लगा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिल की कप्तानी वाली टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Read more:

इसे कहते हैं समय का चक्र... करुण नायर इंग्लैंड दौरे के बाद हुए थे ड्रॉप और अब इसी दौरे से कर रहे कमबैक, खत्म हुआ 3006 दिनों का वनवास