स्टंप माइक पर कैद हुई केएल राहुल की चालाकी! तमिल में साई सुदर्शन को किया अलर्ट, VIDEO हुआ वायरल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन केएल राहुल (KL Rahul) और साई सुदर्शन के बीच कुछ नया देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

iconPublished: 23 Jun 2025, 03:58 PM
iconUpdated: 23 Jun 2025, 11:34 PM

KL Rahul Alert Sai Sudharsan: भारत विविधताओं का देश है। जहां अलग-अलग भाषा, पहनावा, खान-पान और कल्चर है। अब ये नजारा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हेडिंग्ले टेस्ट में देखने को मिला। जिसमें केएल राहुल भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान साई सुदर्शन को अलर्ट करते नजर आए। लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने सुदर्शन को न तो इंग्लिश में और न ही हिंदी भाषा में बल्कि किसी और भाषा में अलर्ट किया।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें केएल राहुल और साई सुदर्शन भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान क्रीज पर तमिल में बात करते नजर आए। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब राहुल ने मैच के दौरान तमिल में बात की हो। ऐसा पहले भी देखा जा चुका है।

केएल राहुल ने साई सुदर्शन से तमिल में क्या कहा?

यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी की। इस दौरान इंग्लैंड ने 12वें ओवर में ही स्पिनर शोएब बशीर को गेंद थमाकर सबको चौंका दिया। बशीर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया और तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर साई सुदर्शन के पास पहुंचे। तभी स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुआ कि राहुल ने तमिल में सुदर्शन से कहा- "नल्ला बाउंस इरुक्कु, माची", जिसका मतलब है "बाउंस अच्छा है, दोस्त।"

पहले भी मैच के दौरान तमिल में बात कर चुके हैं केएल राहुल

यह पहली बार नहीं है जब केएल राहुल को मैदान पर तमिल में बात करते देखा गया है। इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में मुरली विजय के साथ उन्हें तमिल में बात करते देखा गया था। कर्नाटक से होने के कारण राहुल कन्नड़ भी धाराप्रवाह बोलते हैं और अक्सर अपने घरेलू साथी मयंक अग्रवाल के साथ इसी भाषा में बात करते देखे गए हैं।

Read More Here: टीम इंडिया का इकलौता खिलाड़ी जो भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के लिए भी खेल चुका है क्रिकेट, बॉलीवुड से है स्पेशल कनेक्शन