KKR vs SRH: कोलकाता में भी नहीं खुली केकेआर की किस्मत, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से दी करारी हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को उसके ही घर में 65 रन से हराकर आईपीएल 2026 में पहली जीत दर्ज की। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 161 रन पर सिमट गई।

iconPublished: 02 Apr 2026, 11:28 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 11:40 PM

KKR vs SRH Match Report: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में बड़ी शिकस्त देकर अपने इरादे साफ कर दिए। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने हर विभाग में केकेआर को पीछे छोड़ दिया।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। टीम को अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह मैच में पकड़ नहीं बना सकी और अंत में 65 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह केकेआर की लगातार दूसरी हार है, जिसने टीम की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

KKR vs SRH: हैदराबाद ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पावरप्ले में ही केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन ठोके, जबकि हेड ने भी 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया। दोनों के बीच 34 गेंदों में 82 रन की तेज साझेदारी हुई।

Heinrich Klaasen and Nitish Kumar Reddy steadied Sunrisers Hyderabad, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, IPL, Kolkata, April 2, 2026

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 20 ओवर में हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए, जो इस मैच का निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

KKR vs SRH: मुजरबानी ने दिखाई चमक

केकेआर के गेंदबाजों की जहां जमकर पिटाई हुई, वहीं जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके और हैदराबाद के बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Eshan Malinga runs Cameron Green out, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, IPL, Kolkata, April 2, 2026

मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और शिवांग कुमार जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। हालांकि, बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण टीम बड़ा स्कोर रोकने में नाकाम रही।

KKR vs SRH: रन चेज में फ्लॉप रहे KKR के बल्लेबाज

227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत तो तेज रही, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही। आंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनका रन आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 161 रन पर सिमट गई और मुकाबला 65 रन से हार गई।

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी