KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

KKR vs SRH: सनराइजरर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

iconPublished: 02 Apr 2026, 07:29 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 07:47 PM

KKR vs SRH Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि दोनों अपनी-अपनी पिछली भिड़ंत में हार का सामना कर चुकी हैं।

केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

KKR vs SRH: केकेआर ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा। वहीं विरोधी कप्तान ईशान किशन भी इसी सोच से सहमत नजर आए, जिस वजह से यह फैसला काफी स्वाभाविक लगा। केकेआर ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

KKR vs SRH: शिवांग कुमार को मिला मौका

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस मुकाबले में शिवांग कुमार को मौका दिया गया है, जहां उन्होंने ईशान मलिंगा की जगह टीम में एंट्री की है। वह एक लेग स्पिनर हैं, जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं और इसके साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

Shivang Kumar debuts for SRH; unchanged KKR bowl - ESPN

KKr vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI):

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी