KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में बारिश बनी विलेन, मैच शुरू होने पर सस्पेंस, जाने क्या है कट ऑफ टाइम

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया, जिसकी वजह से मैच रुक गया।

iconPublished: 06 Apr 2026, 10:44 PM
iconUpdated: 06 Apr 2026, 10:49 PM

KKR vs PBKS, Rain stopped play: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मौसम ने अचानक खेल का मजा किरकिरा कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी इस मैच में बारिश ने ऐसी एंट्री मारी कि पूरा खेल थम गया और फैंस के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आने लगी।

मुकाबला तय समय पर शुरू जरूर हुआ, लेकिन ज्यादा देर तक चल नहीं सका। टॉस जीतकर अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो शुरुआती ओवरों में टीम पर भारी पड़ता दिखा। स्विंग करती गेंदों के सामने केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने जल्दी-जल्दी दो बड़े विकेट गंवा दिए।

KKR vs PBKS: खराब शुरुआत के बाद बारिश ने रोका खेल

केकेआर की पारी की शुरुआत ही दबाव में हुई। जेवियर बार्टलेट ने अपने दूसरे ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन को आउट कर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। महज 3.4 ओवर में केकेआर का स्कोर 25/2 था और टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। गौरतलब है कि मुकाबले से एक दिन पहले भी दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से रद्द हो गए थे।

Covers went around the ground at Eden Gardens early into the game, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, IPL 2026, Kolkata, April 6, 2025

KKR vs PBKS: क्या है कट-ऑफ टाइम?

बारिश के कारण मैच प्रभावित होने की स्थिति में नियमों के तहत कम से कम 5 ओवर का मुकाबला कराना जरूरी होता है। इसके लिए कट-ऑफ टाइम रात 11:14 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि मैच समाप्त करने की अंतिम समय सीमा 11:40 बजे तय है। यानी, खेल रुकने के समय शाम 7:47 बजे से लेकर कट-ऑफ टाइम तक करीब साढ़े तीन घंटे का समय उपलब्ध है, जिसमें अंपायर मैच शुरू कराने की कोशिश करेंगे।

KKR vs PBKS: मैदान सुखाना बना बड़ी चुनौती

बारिश के साथ तेज हवा ने ग्राउंड स्टाफ के सामने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आउटफील्ड को जल्दी सुखाना आसान नहीं है, जिससे मैच के दोबारा शुरू होने में देरी तय मानी जा रही है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी बारिश से बचने के लिए कवर एरिया में जाते नजर आए, जिससे माहौल थोड़ा फीका पड़ गया।

Read More: Sarfaraz Khan की फिफ्टी के दीवाने हुए विराट कोहली, CSK बल्लेबाज के आउट होने के बाद जो किया; वो हो रहा VIRAL

Sanju Samson को क्या हुआ? वर्ल्ड कप के बाद IPL में हो रहे फुस्स; CSK कोच ने बताई सैमसन के गिरती फॉर्म की वजह

KKR vs PBKS: कोलकाता में फैंस का मजा होगा किरकिरा? बारिश कर सकती है मैच रद्द! मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट