KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

iconPublished: 06 Apr 2026, 07:16 PM
iconUpdated: 06 Apr 2026, 08:02 PM

KKR vs PBKS, Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है, जो दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीत लिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि केकेआर ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं।

KKR vs PBKS: केकेकआर ने टॉस जीतका चुनी बल्लेबाजी

इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि पिच को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना सही निर्णय है। वहीं, पंजाब किंग्स इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि केकेआर को मजबूरी में दो बदलाव करने पड़े हैं।

KKR vs PBKS: प्लेइंग 11 में हुए 2 बदलाव

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि केकेआर दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। टीम से सुनील नरेन तबीयत खराब होने के कारण बाहर हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी और रोवमैन पॉवेल को मौका मिला है।

Image

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

Read More: Sarfaraz Khan की फिफ्टी के दीवाने हुए विराट कोहली, CSK बल्लेबाज के आउट होने के बाद जो किया; वो हो रहा VIRAL

Sanju Samson को क्या हुआ? वर्ल्ड कप के बाद IPL में हो रहे फुस्स; CSK कोच ने बताई सैमसन के गिरती फॉर्म की वजह

KKR vs PBKS: कोलकाता में फैंस का मजा होगा किरकिरा? बारिश कर सकती है मैच रद्द! मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट