पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हुए हैं, जबकि सुनील नरेन बीमारी की वजह से नहीं खेले। केकेआर ने मजबूरी में दो बदलाव करते हुए उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया।
KKR vs PBKS: पंजाब के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती क्यों हुए बाहर? टीम ने किया ड्रॉप या चोट बना कारण, सामने आई वजह
Table of Contents
KKR vs PBKS, Varun Chakravarthy: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 6 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले से पहले केकेआर को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अहम खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, जिससे प्लेइंग 11 में मजबूरी में बदलाव देखने को मिला है।
टॉस के समय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि क्या वरुण को ड्रॉप किया गया है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।
KKR vs PBKS: वरुण चक्रवर्ती क्यों हुए बाहर? चोट बनी वजह
अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान साफ कर दिया कि वरुण चक्रवर्ती को टीम ने ड्रॉप नहीं किया है, बल्कि वह चोटिल होने की वजह से इस मुकाबले से बाहर हैं। पिछले मैच में कैच लेने के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।

वहीं, सुनील नरेन भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। रहाणे ने बताया कि नरेन बीमार हैं, जिसके चलते वह भी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो सके। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में केकेआर को मजबूरी में दो बदलाव करने पड़े हैं।
KKR vs PBKS: इन खिलाड़ियों को मिला मौका
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जगह टीम में रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। खासतौर पर सैनी से टीम को डेथ ओवर्स में बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद होगी, वहीं पॉवेल मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
KKR vs PBKS: पिच को लेकर रहाणे का बड़ा बयान
टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पिच सूखी नजर आ रही है और इस पर बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। रहाणे के मुताबिक, यह मुकाबला छोटे-छोटे मोमेंट्स को जीतने का है और टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है और सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं।