कोलकाता में बारिश की आशंका के बीच KKR vs LSG मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है, आइए जानते है इस मुकाबले के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
लगातार दूसरे मुकाबले पर मंडरा रहा खतरा, क्या ईडन गार्डन्स में KKR vs LSG मैच बनेगा बारिश का शिकार?
Table of Contents
आईपीएल 2026 में मौसम एक बार फिर बड़ा फैक्टर बनता नजर आ रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले KKR vs LSG मुकाबले से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। पिछले मुकाबले के धुलने के बाद चिंता और भी बढ़ गई है।
बारिश ने पहले ही कोलकाता में खेल का मजा किरकिरा किया है और अब लगातार दूसरे मैच पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में फैंस से लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों तक, हर कोई मौसम पर नजर बनाए हुए है। आइए जानते है इस मुकाबले के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
KKR vs LSG: का पिछला मैच बारिश में हुआ था रद्द
कोलकाता में खेले गए पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। पहली पारी के चौथे ओवर के दौरान शुरू हुई बारिश इतनी तेज थी कि मैच दोबारा शुरू ही नहीं हो सका। नतीजा यह हुआ कि मुकाबला रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए। इससे ना सिर्फ फैंस निराश हुए बल्कि टीमों की रणनीति पर भी असर पड़ा।

KKR vs LSG: एक और मैच धुला तो KKR की बढ़ेंगी मुश्किलें
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम का खाता अभी तक सिर्फ एक अंक से खुला है और अगर यह मैच भी बारिश की वजह से धुलता है तो KKR को फिर अंक बांटने पड़ेंगे। ऐसा होने पर टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल में और कमजोर हो सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी, क्योंकि वह अपना पिछला मैच जीतकर आई है।
KKR vs LSG: मैच से पहले कैसा है कोलकाता का मौसम?
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक दिन के समय कोलकाता में बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन शाम होते-होते इसमें कमी आने की संभावना है। मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। इसका मतलब है कि मौसम पूरी तरह बाधा नहीं बनेगा, हालांकि हल्की चिंता जरूर बनी रहेगी।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?