KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
KKR vs LSG: केकेआर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में स्टार प्लेयर की हुई एंट्री
KKR vs LSG Toss Update: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उनके लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। वहीं, इस मुकाबले में टॉस की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कहा कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।
KKR vs LSG: अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी। उन्होंने पिछले मैच के अधूरे रहने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में कुछ भी हो सकता है। रहाणे ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें सुनील नारायण को शामिल किया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती अभी भी चोट से उबर रहे हैं।
LUCKNOW SUPERGIANTS HAVE WON THE TOSS AND THEY ARW BOWLING FIRST AGAINST KKR. pic.twitter.com/domaYQxKW0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2026
KKR vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर क्या कहा?
वहीं टॉस जीतने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए कहा कि टीम अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा करती है और विपक्ष को दबाव में डालना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछली जीत से टीम का माहौल बेहतर हुआ है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। पंत ने यह भी साफ किया कि टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है और उनका टॉप ऑर्डर पूरी पारी संभालने में सक्षम है।
KKR vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?