KKR vs LSG: छक्का मारकर भी आउट! फिन एलेन के साथ IPL 2026 में बड़ी नाइंसाफी; अंपायर के फैसले [पर उठे सवाल

फिन एलेन के विवादित आउट ने IPL 2026 में बवाल मचा दिया, जहां बाउंड्री कैच पर थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों ने अंपायरिंग पर गंभीर सवाल उठाए।

iconPublished: 09 Apr 2026, 09:21 PM
iconUpdated: 09 Apr 2026, 09:28 PM

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में एक ऐसा विवाद सामने आया, जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। फिन एलेन के विकेट को लेकर उठे सवाल अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह मामला गर्मा गया है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर आईपीएल में अंपायरिंग के स्तर और थर्ड अंपायर के फैसलों की पारदर्शिता पर बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ फैंस इसे साफ तौर पर ‘नाइंसाफी’ बता रहे हैं, वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं।

KKR vs LSG: बाउंड्री लाइन पर कैच बना विवाद की जड़

यह घटना (KKR vs LSG) केकेआर की पारी के दौरान हुई, जब प्रिंस यादव की गेंद पर फिन एलेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में ऊंची चली गई और डीप थर्ड मैन पर खड़े दिगवेश राठी ने दौड़ते हुए कैच पकड़ लिया।

मैदानी अंपायर ने तुरंत आउट का फैसला दे दिया, लेकिन जैसे ही रिप्ले सामने आया, तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। स्लो मोशन में यह साफ नजर आया कि कैच लेते समय राठी का पैर बाउंड्री कुशन के बेहद करीब था। एक एंगल में तो यह भी दिखा कि उनके जूते के संपर्क से कुशन हल्का सा हिल गया, जिससे संदेह और गहरा गया कि कहीं यह कैच नियमों के खिलाफ तो नहीं था।

KKR vs LSG: थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा हैरानी थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर हुई। आमतौर पर ऐसे करीबी मामलों में कई एंगल्स से जांच की जाती है और जूम-इन रिप्ले के जरिए हर पहलू को परखा जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। थर्ड अंपायर ने बेहद कम समय में फैसला सुनाते हुए एलेन को आउट करार दिया। कमेंटेटर्स ने भी इस पर सवाल उठाए और कहा कि क्या कुशन का हिलना इस बात का संकेत नहीं था कि फील्डर का पैर बाउंड्री से टच हुआ हो सकता है?

Image

KKR vs LSG: सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

फिन एलेन (9 रन) के इस विवादित आउट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। फैंस अंपायर के इस फैसले पर लगातार सवाल उठा रहे है जिस वजह से अभी ये चीज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लगी है।

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त