KKR vs LSG: 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने शानदार फिनिश करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी गेंद पर केकेआर के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई।
KKR vs LSG: 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई यादगार जीत, आखिरी गेंद पर केकेआर को दी मात
KKR vs LSG Match Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर केकेआर को हराकर 2 बहुमूल्य अंक अपने नाम कर लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों से यह मुकाबला लगभग निकल चुका था, लेकिन 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में दमदार वापसी कराई। वह अंत तक क्रीज पर डटे रहे और आखिरी गेंद पर टीम को यादगार जीत दिला दी।
KKR vs LSG: रोमांचक मुकाबले में मिली जीत
इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों से यह मैच लगभग फिसल चुका था। हालांकि, निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे मुकुल चौधरी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम गेंद पर रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दिला दी।

KKR vs LSG: केकेआर ने बनाए थे 181 रन
केकेआर ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की, जहां अजिंक्य रहाणे और अंगक्रिश रघुवंशी ने क्रमशः 41 और 45 रनों की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे दबाव बढ़ गया। अंत में कैमरून ग्रीन के 32 और रोवमैन पॉवेल के 39 रनों की मदद से केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रन का स्कोर खड़ा किया।
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार पारी से LSG ने जीता मुकाबला
इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने सधी हुई शुरुआत की थी, जहां एक समय टीम का स्कोर 72 रन पर 2 विकेट था। हालांकि, इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 128 रन पर 7 विकेट हो गया। इसके बाद मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की मैच में वापसी कराई। उन्होंने महज 27 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अकेले दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को यह मुकाबला जिता दिया।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?