KKR vs DC: अंतिम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, केकेआर की सेम टीम; दिल्ली कैपिटल्स में हुआ बदलाव

KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। आइए जानते है दोनों टीमों ने किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दिया है।

iconPublished: 24 May 2026, 06:56 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 07:32 PM

आईपीएल 2026 का अंतिम लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। प्लेऑफ के नजरिए से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। वहीं, केकेआर की निगाहें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर भी टिकी हुई हैं।

इस मुकाबले (KKR vs DC) में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। साथ ही टीम के पास नेट रन रेट बेहतर करने का भी अच्छा मौका रहेगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11।

KKR vs DC: अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बिना किसी संदेह के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बाद में बल्लेबाजी करने से उनकी टीम को सभी समीकरण साफ तौर पर पता होंगे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी बताया कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, क्योंकि चेज करते हुए टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

KKR vs DC: दोनों टीमों में हुए बदलाव?

इस मुकाबले (KKR vs DC) के लिए दोनों टीमों के बदलावों की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पुष्टि की कि उनकी टीम ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं, जहां आकिब नबी और कुलदीप यादव को मौका मिला है।

Image

KKR vs DC: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पराख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।

Read More: Jasprit Bumrah: बुरे सपने की तरह रहा जसप्रीत बुमराह के लिए ये आईपीएल सीजन, 13 साल के करियर में नहीं देखा ऐसा दिन

इकाना स्टेडियम में चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी, फैंस ने की शर्मनाक हरकत; पुलिस ने निकाली सारी हवा

खराब सीजन के बाद LSG में होगी छंटनी! क्या ऋषभ पंत से छिन जाएगी कप्तानी? टीम डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप