Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि उनके रिप्लेसमेंट कौन-कौन हो सकते हैं।
Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट के रूप में ये 5 खिलाड़ी रहेंगे बेस्ट च्वाइस
Mustafizur Rahman: भारी विवाद के बाद मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार (03 जनवरी) को एक बयान जारी करते हुए मुस्तफिजुर को रिलीज करने की जानकारी साझा की। इसी के साथ यह भी बताया गया कि कोलकाता को मुस्तफिजुर के रिप्लेसमेंट के रूप में खिलाड़ी टीम में रखने की इजाजत होगी।
बता दें कि केकेआर ने मुस्तफिजुर को अगले सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम उनके रिप्लेसमेंट में किस खिलाड़ी को रखती है। तो आइए जानते हैं कि केकेआर के लिए रिप्लेसमेंट के रूप में 5 बेस्ट खिलाड़ी कौन-कौन से हो सकते हैं।

1- स्पेंसर जॉनसन (Mustafizur Rahman)
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन केकेआर के लिए मुस्तफिजुर का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। इन दिनों वह इंजरी के चलते बिग बैश लीग 2025-26 में नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में भी वह केकेआर का हिस्सा थे। हालांकि उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जॉनसन ने 4 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया था।

2- फजलहक फारूकी (Mustafizur Rahman)
अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर फजलहक फारूकी भी केकेआर के लिए मुस्तफिजुर का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। फारूकी को नई गेंद के साथ दोनों तरफ स्विंग कराने की काबीलियत रखते हैं। वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
3- रिचर्ड ग्लीसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे SA20 लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वह आखिरी के ओवर यानी डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी करने की काबीलियत रखते हैं। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
4- जेसन बेहरेंडोर्फ
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेसन बेहरेंडोर्फ को भी केकेआर एक ऑप्शन के रूप में देख सकती है। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं, जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बेहरेंडोर्फ ने अब तक अपने करियर में 110 टी20 मैचों में 144 विकेट चटकाए हैं।
5- जोशुआ लिटिल
आयरिश तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की तरफ भी केकेआर देख सकती है। वह इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। लिटिल ने अब तक अपने करियर में 74 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 82 विकेट अपने नाम किए हैं।
Mustafizur Rahman: लंबा रहा मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल करियर, 10 साल में बदली 5 टीमें