Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान पर KKR ने जारी किया बयान, BCCI की बात को रखा आगे; जानें क्या खेलेंगे IPL 2026?

Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बयान जारी करते हुए बताया गया कि फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को रिलीज कर दिया गया है।

iconPublished: 03 Jan 2026, 01:56 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 12:14 PM

Mustafizur Rahman Relase, KKR Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) पर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। फ्रेंचाइजी की तरफ से साफ कर दिया गया कि बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा बताया गया कि भारतीय बोर्ड टीम को रिप्लेसमेंट का इजाजत देगी।

बता दें कि केकेआर ने मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। मुस्तफिजुर ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते खिलाड़ी बने थे। हालांकि ऑक्शन में कई और बांग्लादेशी खिलाड़ी भी शामिल थे।

केकेआर का बयान (Mustafizur Rahman)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक रिलीज जारी करते हुए लिखा, "कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई/आईपीएल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है।"

आगे लिखा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार, उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह रिलीज की गई है।"

रिप्लेसमेंट की मिली इजाजत (Mustafizur Rahman)

रिलीज में आगे रिप्लेसमेंट को लेकर लिखा गया, "बीसीसीआई आईपीएल नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लसमेंट खिलाड़ी रखने की अनुमति देगा, और इस संबंध में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।"

Mustafizur Rahman

देवजीत सैकिया ने दिया था बयान

बता दें कि केकेआर के रिलीज जारी करने से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि केकेआर को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दें। इस बयान के कुछ देर बाद ही केकेआर की रिलीज सामने आ गई।

मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल करियर

अगर मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल करियर की पर एक नजर डालें, तो अब तक उन्होंने 60 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 60 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 28.44 की औसत से 65 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.13 की रही।

Read more: T20 World Cup 2026 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया बना मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी विश्व विजेता खिलाड़ी की एंट्री

T20 World Cup 2026 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया बना मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी विश्व विजेता खिलाड़ी की एंट्री

Mustafizur Rahman: 'मुस्तफिजुर रहमान को हटाओ...', KKR को मिला आदेश; BCCI ने किया साफ