IPL 2026: केकेआर ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए 5 गेंदबाजों का लिया ट्रायल, अभिषेक नायर ने दिया बड़ा संकेत

आईपीएल 2026 से पहले KKR ने हर्षित राणा की जगह भरने के लिए 5 तेज गेंदबाजों का ट्रायल लिया है, जिस पर जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

iconPublished: 20 Mar 2026, 11:57 PM
iconUpdated: 21 Mar 2026, 12:00 AM

IPL 2026, Harshit Rana replacement: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है, जिसने टीम के प्लान को हिला कर रख दिया है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम के गेंदबाजी संयोजन पर सीधा असर पड़ा है।

ऐसे में अब केकेआर मैनेजमेंट उनकी जगह भरने के लिए नए विकल्पों की तलाश में जुट गया है। टीम ने कई तेज गेंदबाजों को ट्रायल के लिए बुलाया है और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है।

IPL 2026: हर्षित राणा की जगह के लिए 5 गेंदबाजों का ट्रायल

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने पुष्टि की कि हर्षित राणा घुटने की लिगामेंट इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया। राणा की जगह भरने के लिए फ्रेंचाइजी ने नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वॉरियर और केएम आसिफ को ट्रायल के लिए बुलाया है। नायर ने संकेत दिया कि टीम अगले दो दिनों के भीतर इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

IPL: After former CSK duo, KKR audition ex-MI and RCB pacers as Harshit Rana replacements - India Today

पथिराना की चोट ने बढ़ाई चिंता

केकेआर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और अप्रैल के मध्य तक ही टीम से जुड़ पाएंगे। ऐसे में शुरुआती मुकाबलों में केकेआर की गेंदबाजी और कमजोर नजर आ सकती है।

Matheesha Pathirana Is An X-Factor

वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म पर रहाणे का भरोसा

स्पिन विभाग में भी टीम की चिंता बढ़ी हुई है, खासकर वरुण चक्रवर्ती की हालिया फॉर्म को लेकर। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। रहाणे का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद मिला ब्रेक वरुण के लिए फायदेमंद साबित होगा और वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Read More: IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल

IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!

IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर