दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद केविन पीटरसन का बड़ा ऐलान, IPL 2026 में नई भूमिका में आएंगे नजर

केविन पीटरसन ने IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर पद से हटने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वह इस सीजन में नए भूमिका में नजर आने वाले है।

iconPublished: 14 Mar 2026, 08:34 PM
iconUpdated: 14 Mar 2026, 08:45 PM

Kevin Pieteron in new role for IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के मेंटर के तौर पर काम कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इस सीजन से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। केविन पीटरसन ने साफ कहा है कि वह इस बार टीम के साथ मेंटर की भूमिका में नहीं रह पाएंगे।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने के बावजूद पीटरसन आईपीएल 2026 में नजर जरूर आएंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि इस सीजन वह कमेंट्री बॉक्स में दिखाई देंगे और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का हिस्सा बने रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर पद से हटे Kevin Pieterson

केविन पीटरसन (Kevin Pieterson) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने लिखा, “मैं इस आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नहीं बन सकता। मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता। इस सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।”

Kevin Pietersen steps down as Delhi Capitals mentor before IPL 2026 - India Today

पीटरसन (Kevin Pieterson) ने आगे कहा कि भले ही वह टीम के साथ नहीं होंगे, लेकिन आईपीएल में उनका जुड़ाव बना रहेगा। उन्होंने कहा, “हालांकि मैं आपको कमेंट्री बॉक्स में फिर मिलूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

ऐसे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 अभियान

दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं टीम का पहला घरेलू मुकाबला चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। टीम इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है और इस बार टीम अपने लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

Kevin Pietersen Steps Down as Delhi Capitals Mentor for IPL 2026

IPL में Kevin Pieterson का रहा खास सफर

केविन पीटरसन (Kevin Pieterson) का आईपीएल करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने पांच आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 17 मैचों में कप्तानी भी की है। पीटरसन ने साल 2009 में कुछ समय के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी की थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कमान भी संभाली थी। 2025 सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नियुक्त किया गया था।

Read More: PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी का दिखा कहर, पाकिस्तान ने 68 रन से जीता मैच; सलमान आगा विवाद के बीच सीरीज हुई बराबर

कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला

T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त