काव्या मारन के फैसले से मचा बवाल! द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर खर्च किए 2.34 करोड़

द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

iconPublished: 12 Mar 2026, 10:05 PM
iconUpdated: 12 Mar 2026, 11:34 PM

Kavya Maran bought Pakistani player in the hundred league: काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट मैदान नहीं बल्कि उनका एक फैसला बन गया है। इंग्लैंड की मशहूर टी20 लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी।

दरअसल, भारतीय मालिक वाली टीम ने ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीद लिया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और कई लोग काव्या मारन और उनकी फ्रेंचाइजी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

The Hundred: ?????????????????? ???????????? ?????? ??????????????? ?????????????????????????????? ?????????????????????, ????????? ????????????

द हंड्रेड 2026 (The Hundred) के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अबरार को खरीदने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स भी रेस में थी और दोनों फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

हालांकि आखिरकार सनराइजर्स लीड्स ने बाजी मार ली और अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही। लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

The Hundred: काव्या मारन के SRH के बॉयकॉट की धमकी

काव्या मारन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इस कदम को शर्मनाक बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को बॉयकॉट करने की धमकी भी दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय मालिक वाली टीम का किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना सही संदेश नहीं देता। यही वजह है कि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

Abrar Ahmed jolted Sri Lanka's middle order, Pakistan vs Sri Lanka, 2nd ODI, Rawalpindi, November 14, 2025

The Hundred: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को लेकर गुस्सा

दरअसल, पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला था। इसी कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक तक नहीं किया था।

इतना ही नहीं, अबरार अहमद पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें खरीदने के बाद काव्या मारन और उनकी फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस का गुस्सा और ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।