किसी और धर्म की लड़की पर दिल हार बैठे थे करुण नायर, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, बेहद दिलचस्प है Karun Nair की लवस्टोरी

Karun Nair Love Story: 8 साल बाद टीम इंडिया के लिए कमबैक करने वाले करुण नायर की क्रिकेट जर्नी जितनी ही संघर्ष से भरी हुई है, उनकी लवस्टोरी उतनी ही बॉलीवुड है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 20 Jun 2025, 12:18 PM
iconUpdated: 20 Jun 2025, 11:34 PM

Karun Nair Love Story: क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक ऐसे खिलाड़ी है जिनकी प्रेम कहानी बड़ी ही रोचक और दिलचस्प है। टीम इंडिया में काफी लंबे समय बाद वापसी करने वाले करूण नायर भी इस मामले में पीछे नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर प्यार के पिच पर भी हमेशा हिट रहे।

हिंदू परिवार में जन्मे करुण नायर ने जब अपनी लॉन्ग टर्म पारसी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई तो यह हर तरफ चर्चा का विषय बन गए। प्यार चीज ही ऐसी है कि यह हर किसी को अपने आगे झुका देता है। करुण नायर की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।

किसी और धर्म की लड़की पर दिल हार बैठे थे Karun Nair

करुण नायर और सनाया टंकरीवाला ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और आखिरकार दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा। हालांकि यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान रहा। सनाया के दूसरे धर्म के होने के कारण दोनों का रिश्ता इतना भी आसान नहीं था लेकिन दोनों ने एक दूसरे का कभी भी साथ नहीं छोड़ा।

Karun Nair Love Story
Karun Nair Love Story

करुण नायर की पत्नी सनाया टंकरीवाला पेशे से मीडिया प्रोफेशनल है जो कि मार्केटिंग में भी काम करती है। सबसे दिलचस्प बात ये कि बाकी क्रिकेटरों की पत्नी की तरह करुण नायर की वाइफ सनाया लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती है। इतने बड़े क्रिकेटर से शादी करने के बावजूद भी आज वह मीडिया में काम करती है। जितना हो सके वह अपने जीवन को निजी रखना पसंद करती है।

घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज

करुण नायर ने सनाया को बेहद ही खास अंदाज में साल 2019 में गोवा के समुद्र तट पर घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था। इसके बाद तो सनाया करूण को मना ही नहीं कर पाई और उन्होंने तुरंत हां बोल दिया। उसी साल अगस्त में दोनों ने सगाई भी कर ली।

View this post on Instagram

A post shared by Karun Nair (@karun_6)

करुण और सनाया ने 2020 में की शादी

फिर जनवरी 2020 में उदयपुर में एक बहुत बड़े कार्यक्रम के तहत दोनों ने पारसी और मलयाली परंपरा के साथ शादी रचाई, जिसमें कई स्टार क्रिकेटर शामिल हुए। सनाया और करुण नायर के आज दो बच्चे हैं जो बेहद ही खुशहाल तरीके से अपना जीवन जी रहे हैं।

Read also: 'ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं...' कप्तान बनते ही Shubman Gill ने बदल दिए ड्रेसिंग रूम के नियम? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप