रिंकू सिंह पर लगा 'जिहादी मानसिकता' का आरोप! थाने में दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह एक विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ एक एआई वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

iconPublished: 19 Jan 2026, 09:30 PM
iconUpdated: 19 Jan 2026, 09:33 PM

Rinku Singh FIR Controversy: अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से टीम इंडिया के संकटमोचक बनने वाले रिंकू सिंह इस बार मैदान के बाहर एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। विवाद इतना गंभीर हो गया कि उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

दरअसल रिंकू सिंह (Rinku Singh) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए एक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी विरोध शुरू हो गया है। क्षत्रिय कर्णी सेना ने रिंकू पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विवादित वीडियो क्या है?

विवादित वीडियो रिंकू सिंह (Rinku Singh) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हुआ बताया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में रिंकू सिंह क्रिकेट शॉट खेलते दिखाई देते हैं, जिसके साथ बैकग्राउंड में अंग्रेजी में लिखा आता है, तुम्हे क्रिकेटर किसने बनाया? इसके बाद वीडियो में भगवान शिव, भगवान हनुमान, भगवान विष्णु और भगवान गणेश की एआई द्वारा तैयार की गई एनिमेटेड तस्वीरें दिखाई देती हैं। वीडियो में इन सभी देवताओं को एक थार वाहन में बैठे हुए दिखाया गया है। दृश्य में भगवान हनुमान ड्राइवर की सीट पर हैं, जबकि सभी देवी-देवताओं ने काले चश्मे पहन रखे हैं और बैकग्राउंड में अंग्रेजी संगीत बज रहा है।

Rinku Singh

Rinku Singh पर लगा 'जिहादी मानसिकता' का आरोप

इस मामले को लेकर कर्णी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने समर्थकों के साथ अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में तहरीर दी। उन्होंने रिंकू सिंह (Rinku Singh) की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'जिहादी मानसिकता' करार दिया। तोमर ने मीडिया से कहा, "रिंकू सिंह आईपीएल में शाहरुख खान की टीम (KKR) के लिए खेलते हैं और शायद उन्हीं के प्रभाव में उन्होंने अपनी असल मानसिकता जाहिर कर दी है। भगवान को चश्मा पहनाकर अंग्रेजी गानों पर झूमते दिखाना करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है।"

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि रिंकू सिंह सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन होगा।

पुलिस का क्या है कहना?

अलीगढ़ पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया है। सासनी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता और मूल स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वीडियो रिंकू ने खुद पोस्ट किया है या उनके सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से गलती हुई है, या फिर उनका अकाउंट हैक हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर और आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?