David Warner: पीएसएल के दौरान डेविड वॉर्नर एक फिर चर्चाओं से घिर गए हैं। इस बार वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
PSL में नया बवाल... शराब पीकर गाड़ी चला रहा था कप्तान, पुलिस ने किया गिरफ्तार; अगले महीने कोर्ट में पेशी
Table of Contents
PSL 2026, David Warner: इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी कर चुके ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा हैं। पीएसएल में डेविड वॉर्नर न सिर्फ खेलते हैं बल्कि करांची किंग्स की कप्तानी भी करते हैं।
पीएसएल के दौरान डेविड वॉर्नर एक फिर चर्चाओं से घिर गए हैं। इस बार वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
David Warner ने शराब पीकर चलाई गाड़ी
न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अप्रैल की रात सिडनी के मारौब्रा इलाके में डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान ब्रीथ टेस्ट में वॉर्नर के कानूनी सीमा से लगभग दोगुने स्चर का अल्कोहल पाया गया। पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि, 5 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड, मारौब्रा पर पुलिस रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग कर रही थी। एक वाहन टेस्टिंग साइट से पहले रुककर पार्क करता दिखा।

अगले महीने David Warner की कोर्ट में पेशी
अधिकारियों ने वाहन चालक का टेस्ट किया, जो पॉजिटिव आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दूसरे टेस्ट में 0.104 रीडिंग आई। व्यक्ति को 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है।
PSL में वॉर्नर कर पाएंगे वापसी?
इस दौरान वॉर्नर PSL से ब्रेक पर हैं। पीएसएल से ब्रेक मिलने पर कंगारू क्रिकेटर अपने परिवार के पास ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। जहां सिडनी में वो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। अगले महीने इस खिलाड़ी की कोर्ट में पेशी होनी है। ऐसे में ये सवाल खड़ा होता है कि क्या डेविड वॉर्नर PSL खेलने के लिए पाकिस्तान वापस लौट पाएंगे?
David Warner arrested in Australia in drink and drive case.
— Dinesh (@FactswithDinesh) April 7, 2026
He is the captain of Karachi King in PSL.
Celebrity arrested because of drink and drive and here in India accused get released in hit and run cases.
IPL में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का सफर शुरू करने वाले डेविड वॉर्नर ने 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में 184 मुकाबले खेले और 40.52 की शानदार औसत से 6565 रन बनाए। उनके नाम आईपीएल में 3 बार ऑरेंज कैप (एक सीजन में सबसे ज्यादा रन) जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?