'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Sanju Samson: इस जोरदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद संजू इमोशनल हो गए और बताया कि वे मुश्किल दौर में खुद पर शक करते थे, कि क्या वे कभी ऐसी पारी खेल पाएंगे।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 Mar 2026, 03:08 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 03:20 PM

IND vs WI, Sanju Samson: संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 97 रन की नाबाद पारी खेली। इस शानदार पारी की मदद से संजू ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस जोरदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद संजू इमोशनल हो गए और बताया कि वे मुश्किल दौर में खुद पर शक करते थे, कि क्या वे कभी ऐसी पारी खेल पाएंगे।

क्या बोले Sanju Samson?

संजू सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखा, यही वो दिन था जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मेरा सफर हमेशा उतार-चढ़ावों से भरा रहा है, लेकिन मैंने हमेशा खुद पर शक किया। सोचा कि क्या होगा, क्या मैं सफल हो पाऊंगा? लेकिन मैंने विश्वास बनाए रखा।"

Sanju Samson
Sanju Samson

उन्‍होंने कहा, "मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने आज मुझे यह आशीर्वाद दिया है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि इसीलिए मैं इतने लंबे समय से इस फॉर्मेट में खेल रहा हूं। मैंने लगभग 10 से 12 साल आईपीएल खेला है और पिछले 10 सालों से देश के लिए खेल रहा हूं।"

रोहित-कोहली से सीखा: Sanju Samson

संजू ने कहा, "पिछले विश्‍व कप में मैं खेल नहीं रहा था, बल्कि डगआउट से देख रहा था। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों से सीख रहा था। मुझे लगता है कि उन्हें देखना, सीखना और यह देखना बहुत जरूरी है कि वे क्या कर रहे थे। मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी मदद मिली। मेरे अनुभव के आधार पर मैंने शायद 50-60 मैच ही खेले हैं, लेकिन मैंने लगभग 100 मैच देखे हैं और मैंने देखा है कि महानतम खिलाड़ी कैसे मैच खत्म करते हैं और वे मैच के अनुसार अपने खेल में कैसे बदलाव करते हैं।"

Sanju Samson ने तोड़े कई रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तब तक बल्लेबाजी की, जब तक इंडिया मैच नहीं जीत गई। वो ओपनिंग में उतरे और मैच फीनिश करके गए। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। 104 की स्ट्राइक रेट से खेली इस इनिंग में 12 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल रहे। T20 वर्ल्ड कप के रन चेज में ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से निकली सबसे बड़ी इनिंग रही। इससे पहले ये रिकॉर्ड 82 रन का विराट कोहली के नाम था।

टी20 विश्व कप में भारत के लिए हाइएस्‍ट स्कोर

  • 101 रन: सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
  • 97* रन: संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज, 2026
  • 92 रन: रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
  • 89* रन: विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, 2016
  • 84* रन: सूर्यकुमार यादव बनाम अमेरिका, 2026

टी20 विश्व कप में सबसे सफल रन चेज

  • 230 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2016
  • 206 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2007
  • 196 भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2026 *
  • 195 अमेरिका बनाम कनाडा, 2024
  • 193 वेस्टइंडीज बनाम भारत, 2016

Read More: Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Sanju Samson: कप्तान सूर्या ने जिसे टीम इंडिया से निकाला बाहर, उसी ने मौके पर भारत को संभाला; बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब

IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में, जीत के साथ 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम