Josh Inglis: IPL 2026 ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगने के बाद जॉश इंग्लिस ने अपना IPL प्लान बदल दिया है। हनीमून टालने की खबरों से पंजाब किंग्स नाराज है।
Josh Inglis ने पंजाब किंग्स को दिया धोखा! पैसों के लिए किया हनीमून कैंसिल? इंग्लिश ने बदला अपना IPL प्लान
Josh Inglis availability update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक विदेशी खिलाड़ी को लेकर जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया है। जिस खिलाड़ी को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी ने सीमित उपलब्धता के चलते रिलीज किया, वही अब पैसों की वजह से अपना पूरा IPL प्लान बदलने को तैयार नजर आ रहा है। ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगने के बाद इस खिलाड़ी के बदले इरादों ने न सिर्फ पुरानी टीम को हैरान किया है, बल्कि BCCI तक शिकायत पहुंचने की नौबत भी आ गई है।
यह मामला ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिस (Josh Inglis) से जुड़ा है, जिन्हें पंजाब किंग्स ने IPL 2026 से पहले रिलीज किया था। अब जब इंग्लिस हनीमून तक टालने को तैयार बताए जा रहे हैं, तो पंजाब किंग्स को लग रहा है कि उनके साथ पूरी सच्चाई साझा नहीं की गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने करीब 9 करोड़ में स्क्वाड में किया शामिल
पंजाब किंग्स से रिलीज होने के बाद जॉश इंग्लिस (Josh Inglis) ने IPL 2026 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ एंट्री की थी। माना जा रहा था कि शादी और सीमित उपलब्धता के कारण फ्रेंचाइजियां उन पर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाएंगी। लेकिन ऑक्शन में नजारा बिल्कुल उलट रहा।लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.6 करोड़ में खरीद कर अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

हनीमून टालकर IPL खेलने को तैयार Josh Inglis
सबसे बड़ा सवाल यही था कि इंग्लिस (Josh Inglis) तो शादी के चलते IPL 2026 का बड़ा हिस्सा मिस करने वाले थे। लेकिन अब खबरें हैं कि भारी रकम मिलने के बाद वह अपना हनीमून प्लान टाल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिस 18 अप्रैल को शादी के बाद तुरंत IPL खेलने भारत आ सकते हैं, फिर शादी के लिए ब्रेक लेकर दोबारा टीम से जुड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि LSG के कोच जस्टिन लैंगर, जो इंग्लिस के घरेलू क्रिकेट से ही करीबी हैं, उन्हें लगातार मनाने में जुटे हुए हैं।

BCCI से शिकायत की तैयारी
इंग्लिस (Josh Inglis) के बदले हुए रुख से पंजाब किंग्स खासी नाराज़ है। फ्रेंचाइजी का दावा है कि इंग्लिस ने उन्हें पहले बताया था कि वह IPL 2026 में केवल मई के आखिर में 10-15 दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। इसी जानकारी के आधार पर पंजाब ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया था। अब जब उनकी उपलब्धता को लेकर नया अपडेट सामने आया है, तो पंजाब किंग्स इसे भरोसे के साथ खिलवाड़ मान रही है और इस पूरे मामले को लेकर BCCI से शिकायत करने पर विचार कर रही है।