आईपीएल की सबसे फेवरेट टीमों में से एक Mumbai Indians के लिए इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनने पर विल जैक्स टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में वो इसका रिप्लेसमेंट घोषित कर सकती है।
IPL 2025 में अनसोल्ड हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का बनेगा हिस्सा, इस अंग्रेज खिलाड़ी की लेगा जगह
Table of Contents
Mumbai Indians will get replacement: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के दूसरे चरण का आगाज फिर से होने जा रहा है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के अगले चरण की शुरुआत 17 मई को होने जा रहा है। जिसके लिए सभी टीमें फिर से तैयार हैं। इस सीजन में आगे के सफर के लिए 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी पूरी तरह से तैयार है। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
Mumbai Indians को अपने स्टार ऑलराउंडर को करना पड़ सकता है मिस
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इस सीजन की शुरुआत ठीक नहीं रही थी। लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद तो मुंबई ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मुंबई पलटन प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन इस टीम को प्लेऑफ में जाने पर बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि टीम को एक स्टार खिलाड़ी के सेवाएं शायद ही मिल पाएगी।
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी विल जैक्स नहीं होंगे प्लेऑफ का हिस्सा
जी हां... मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स का प्लऑफ में पहुंचने पर खेलना मुश्किल माना जा रहा है। विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लिश टीम का हिस्सा है। ऐसे में वो अपनी नेशनल ड्यूटी के चलते वो अपने देश को लौट जाएंगे। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स के रिप्लेसमेंट की तैयारी भी कर ली है और उनकी जगह पर एक खतरनाक बल्लेबाज को मौका देने को सोच रही है।
विल जैक्स की जगह पर जॉनी बेयरेस्टो को किया जा सकता है रिप्लेस
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड हुए एक खिलाड़ी को शामिल करने की तैयारी कर ली है। विल जैक्स के वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अपने देश लौटने की स्थिति में इंग्लैंड के ही अनसोल्ड हुए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो को रिप्लेस कर सकती है। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने जॉनी बेयरेस्टो को लेने की पूरी तैयारी कर ली है। बेयरेस्टो को ऑक्शन के दौरान कोई खरीददार नहीं मिला था। ऐसे में वो यहां फिर से इस सीजन को खेलने का सपना पूरा कर सकते हैं। जॉनी बेयरेस्टो इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के साथ खेल चुके हैं।