Joe Root: शतकों के साथ-साथ जो रूट टेस्ट रन के मामले में भी सचिन तेंदुलकर के पीछे ही हैं।
खतरे में सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड, जो रूट सिर्फ इतने रन पीछे; टूटने वाला है 15921 का पर्वत
Joe Root vs Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पांचवें टेस्ट में शतकीय पारी खेलते हुए 15 चौकों की मदद से 160 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी की। दरअसल रूट ने टेस्ट में 41 शतक पूरे कर लिए हैं। पोंटिंग ने भी अपने करियर में इतने ही शतक लगाए थे।
41वें शतक के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भी सचिन के रिकॉर्ड के पीछे पड़ चुके हैं। जैसे सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, वैसे ही दिग्गज तेंदुलकर मौजूदा वक्त में टेस्ट क्रिकेट के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

सचिन के रिकॉर्ड से सिर्फ 1984 रन पीछे (Joe Root)
तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 15921 रन बनाए। वहीं रूट ने 13937 रन बना लिए हैं। लिहाजा अब रूट अब सचिन से सिर्फ 1984 रन पीछे रह गए हैं। मौजूदा वक्त में जो रूट की उम्र 35 साल है। ऐसे में वह अपने करियर में सचिन को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं, अगर वह 3-4 साल और खेलते हैं।

सचिन तेंदुलकर और जो रूट का टेस्ट रिकॉर्ड (Joe Root)
सचिन तेंदुलकर: सबसे पहले बात करते हुए दिग्गज तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड की, तो उन्होंने कुल 200 मुकाबले खेले, जिनकी 329 पारियों में बैटिंग करते हुए 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 68 अर्धशतक निकले।
जो रूट: इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में 163 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 297 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 51.24 की औसत से 13937 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
| बल्लेबाज | देश | शतक |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 51 |
| जैक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 45 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 41 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 41 |
| कुमार संगाकारा | श्रीलंका | 38 |
Read more: ILT20: आईपीएल 2026 से पहले MI ने गंवाया फाइनल, इस टीम ने 46 रन से जीत दर्ज कर अपने नाम किया खिताब
Joe Root: जो रूट का एक और कमाल, रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंचे; सचिन के रिकॉर्ड से सिर्फ इतने शतक दूर
Shreyas Iyer: पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर? उपकप्तान की फिटनेस अपडेट ने बढ़ाई चिंता