AUS vs ENG: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने टेस्ट करियर का मोस्ट अवेटेड शतक बनाया है।
Joe Root Australia Hundred: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला शतक, 12 साल का करना पड़ा इंतजार; एशेज में चमके
Joe Root Century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है। एशेज सीरीज के बीच आया ये शतक सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि इंग्लैंड टीम के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है।
12 साल के लंबे इंतजार के बाद जो रूट (Joe Root) के बल्ले से आया ये शतक आधुनिक दौर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में एक बार फिर उनकी जगह मजबूत करता है। पिछले कुछ वर्षों में रूट लगातार शानदार फॉर्म में रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बड़ी पारी खेलना उनके लिए हमेशा चुनौती बना रहा था।
संकटमोचक बनकर उभरे रूट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जो रूट (Joe Root) टीम के संकटमोचक बने। इंग्लैंड ने मात्र 5 रन पर दो विकेट खो दिए थे, लेकिन रूट ने धैर्य दिखाते हुए स्थिति संभाली। उन्होंने जैक क्रॉली के साथ 117 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे टीम दबाव से बाहर आई। क्रॉली के 76 रन के बाद भी रूट ने हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स के साथ छोटी साझेदारियां निभाकर रनगति बनाए रखी। कठिन हालात में खेली गई उनकी ये संयमित पारी उन्हें शतक तक ले गई।
WTC में स्मिथ से आगे Joe Root
इस शतक के साथ जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में घर से बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट का ये नौवां विदेशी शतक था, जिसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ के आठ शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
रूट के देश-दर-देश टेस्ट शतक
| देश | शतक |
|---|---|
| इंग्लैंड | 24 |
| वेस्ट इंडीज | 4 |
| भारत | 3 |
| न्यूजीलैंड | 3 |
| श्रीलंका | 3 |
| दक्षिण अफ्रीका | 1 |
| पाकिस्तान | 1 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 |
Read More Here:
शिखा पांडे के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार टक्कर, किस टीम ने मारी बाजी? 2.4 करोड़ में किया साइन
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन