Bumrah vs Arshdeep: दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कौन तोड़ पाएगा दिग्गज अश्विन का रिकॉर्ड?

Bumrah vs Arshdeep: जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने की टक्कर है। ये रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 22 Feb 2026, 03:12 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 03:25 PM

Bumrah vs Arshdeep: टीम इंडिया को सुपर-8 स्टेज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में भारत के दो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच भी एक रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने की टक्कर है। ये रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने 24 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं।

Bumrah vs Arshdeep: कौन तोड़ेगा अश्विन का रिकॉर्ड?

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 30-30 विकेट ले चुके हैं। यानी दोनों खिलाड़ियों को ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3-3 विकेट की जरूरत है। ऐसे में दोनों में से पहले ये कारनामा कौन करता है, इस पर सभी की नजर रहने वाली है। इनके अलावा, हार्दिक पंड्या भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की रेस में हैं।

Bumrah vs Arshdeep
Bumrah vs Arshdeep

पांड्या भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

पांड्या के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 29 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 4 विकेट चाहिए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने मुकाबले में इनमें से कोई भी ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारने वाली ये टीमें सुपर-8 राउंड की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी। पिछले एडिशन का फाइनल भी इनके बीच ही खेला गया था, तब टीम इंडिया ने बाजी मारी थी।

IND vs SA: Hardik Pandya
IND vs SA: Hardik Pandya

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका का मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच आज (22 फरवरी) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू होगा। उसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Read More: PAK vs NZ के बाद अगर रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर-8 मुकाबला, किसको होगा फायदा? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

T20 WC 2026: तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल, कप्तान सूर्यकुमार ने बताई अंदर की रणनीति

40 की उम्र में शिखर धवन दूसरी बार बनें दूल्हा, सोफी शाइन संग शादी की रोमांटिक PHOTOS हुईं वायरल