4 ओवर में लुटाए 58 रन… जसप्रीत बुमराह के लिए जीत भी बना बुरा सपना

4 ओवर में 58 रन लुटाकर जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे महंगा स्पेल डाला। भारत की जीत के बावजूद यह मुकाबला स्टार तेज गेंदबाज के लिए बुरे सपने जैसा रहा।

iconPublished: 01 Feb 2026, 09:37 AM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 09:46 AM

Jasprit Bumrah expensive spell: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 46 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। बल्लेबाजी और बाकी गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कसा।

हालांकि, इस जीत के बीच भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिस गेंदबाज पर डेथ ओवरों में भारत सबसे ज्यादा भरोसा करता है, उसी को कीवी बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया और कई अनचाहे रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गए।

Jasprit Bumrah का बुरा हाल

इस मुकाबले में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने चार ओवरों में 58 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। टी20 इंटरनेशनल करियर में यह उनके अब तक के सबसे महंगे आंकड़े हैं। इससे पहले उनका सबसे खराब प्रदर्शन 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में आया था, जब उन्होंने बिना विकेट लिए 50 रन दिए थे। यही नहीं, इस सीरीज में बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 छक्के भी खाए, जो उनके करियर का नया नकारात्मक रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले एशिया कप 2025 में उन्होंने 5 छक्के दिए थे।

Jasprit Bumrah took three wickets on the night, India vs New Zealand, 3rd T20I, Guwahati, January 25, 2026

करियर का सबसे महंगा ओवर

इस मैच में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने इंटरनेशनल करियर का सबसे महंगा ओवर भी डाला। पारी के 14वें ओवर में उन्होंने 22 रन खर्च किए, जिसमें डैरिल मिचेल और बेवोन जैकब्स ने 4, 6, 6, 1, 4, 1 जैसे करारे शॉट लगाए। टी20 इंटरनेशनल में यह पहला मौका था जब बुमराह ने किसी एक ओवर में 20 से ज्यादा रन दिए। इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका सबसे महंगा ओवर 20 रन का था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन

भले ही भारत ने सीरीज शानदार अंदाज में अपने नाम कर ली हो, लेकिन बुमराह (Jasprit Bumrah) का यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय जरूर है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले डेथ ओवरों में उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े होना लाजमी है। आने वाले मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट की नजरें इस बात पर होंगी कि बुमराह किस तरह इस खराब दिन को पीछे छोड़कर फिर से अपनी पुरानी धार में लौटते हैं।

Read More: T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान की नई नौटंकी, किट लॉन्च प्रोग्राम किया कैंसिल; विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बरकरार!

T20 WC 2026 से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, दो बदलावों के साथ खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम; 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हुआ ऐलान