Jasprit Bumrah को लगी किसकी नजर? आईपीएल से गुम हो रहा है यॉर्कर किंग का जादू, रिकॉर्ड देख घूम जाएगा माथा!

आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातार फीका नजर आ रहा है, पिछले 5 मुकाबलों में उनके आंकड़े को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

iconPublished: 12 Apr 2026, 11:07 PM
iconUpdated: 12 Apr 2026, 11:28 PM

IPL 2026, Jasprit Bumrah flopped record: आईपीएल 2026 में एक नाम जो हमेशा बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय रहा है, वही अब सवालों के घेरे में नजर आ रहा है। जसप्रीत बुमराह का जादू इस सीजन में फीका पड़ता दिख रहा है, खासकर पिछले कुछ मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर इस गेंदबाज के आंकड़े अब चौंकाने लगे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए यह चिंता का विषय जरूर बन सकता था, लेकिन टीम मैनेजमेंट फिलहाल इसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं दिख रहा। बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने साफ किया है कि बुमराह के विकेट न लेने को लेकर टीम के अंदर किसी तरह की घबराहट नहीं है। उनका मानना है कि हालात के अनुसार गेंदबाजी रणनीति बदलनी पड़ती है।

पिछले 5 मुकाबलों में Jasprit Bhmrah का प्रदर्शन

अगर पिछले 5 मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। उन्होंने लगातार मैचों में रन जरूर कंट्रोल किए, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे।

  • 0/40 बनाम पंजाब
  • 0/35 बनाम कोलकाता
  • 0/21 बनाम दिल्ली
  • 0/32 बनाम राजस्थान
  • 0/35 बनाम आरसीबी
IMG 0066

पोलार्ड ने दिया था बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि टीम बुमराह (Jasprit Bumrah) के प्रदर्शन को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार रक्षात्मक गेंदबाजी ही टीम के लिए सबसे बेहतर रणनीति होती है।

पोलार्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि हर मैच में एक जैसी योजना काम नहीं करती। बल्लेबाजों के आक्रामक रुख को देखते हुए गेंदबाजों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है, और बुमराह वही कर रहे हैं जो टीम उनसे चाहती है।

आरसीबी ने बना दिए 240 रन

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों के सामने आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर धुलाई की। उन्होंने अपने निर्धारित 20 ओवर में 240 रन बना दिए। इस दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 35 रन जरूर खर्च किए, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए।

Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री

CSK vs DC: सैमसन-ओवर्टन ने गाड़ा चेपॉक में सीएसके का झंडा, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर खोला जीत का खाता

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास