भारतीय क्रिकेट के 'यॉर्कर्स के बादशाह' और आधुनिक युग के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूज़ हेडलाइंस पर टॉप पर रहते हैं, जिनको आज किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह एक गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के वो 'ब्रह्मास्त्र' हैं जो हर मुश्किल परिस्थिति में कप्तान के सबसे भरोसेमंद हथियार साबित होते हैं। जसप्रीत बुमराह जीवनी संघर्ष और अटूट संकल्प की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
जसप्रीत बुमराह जीवनी: पत्नी, आयु, उम्र, रिकॉर्ड, और खेल-कूद से जुड़े आंकड़े
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट के 'यॉर्कर्स के बादशाह' और आधुनिक युग के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूज़ हेडलाइंस पर टॉप पर रहते हैं, जिनको आज किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह एक गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के वो 'ब्रह्मास्त्र' हैं जो हर मुश्किल परिस्थिति में कप्तान के सबसे भरोसेमंद हथियार साबित होते हैं। जसप्रीत बुमराह जीवनी संघर्ष और अटूट संकल्प की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
यह जानने की उत्सुकता रखने वाले प्रशंसकों को बता दें कि जसप्रीत बुमराह कहां का है, तो वह अहमदाबाद के हैं। तो चलिए और जानते हैं, उनकी लाइफ के अनसुने किस्सों, करियर, आंकड़े और रिकॉर्ड्स के बारे में।

जसप्रीत बुमराह का जन्म कहां हुआ था, यह जानने की उत्सुकता अक्सर फैंस को रहती है, उनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में एक सिख परिवार में हुआ था। आज के समय में जसप्रीत बुमराह आयु 32 वर्ष है। उनका बचपन काफी चुनौतियों भरा रहा है।
जब वे सिर्फ 5 साल के थे, तब उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। उनकी माँ ने अकेले ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया था। उन्होंने अहमदाबाद के निर्माण हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की और वहीं से उनके क्रिकेट के जुनून ने उड़ान भरी।
उनकी प्रतिभा को तब पहचान मिली जब उन्होंने 2010 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 जिला चयन ट्रायल में भाग लिया था, लेकिन उनकी "असामान्य" गेंदबाजी शैली के कारण शुरुआत में उन्हें मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया और उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया था।
लेकिन जब आखिरकार उन्हें मौका मिला, तब उन्होंने एक ही मैच में सात विकेट लेकर सबको चौंका दिया था।
जसप्रीत बुमराह Family

जसप्रीत बुमराह Wife

अगर बात करें उनके वैवाहिक जीवन की, तो जसप्रीत बुमराह की पत्नी का क्या नाम है? यह सवाल अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। उन्होंने 15 मार्च 2021 को प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर और मॉडल संजना गणेशन से शादी की थी। जसप्रीत बुमराह पत्नी संजना गणेशन न केवल एक सफल टीवी प्रेजेंटर हैं, बल्कि वे इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।
जसप्रीत बुमराह wife के रूप में संजना अक्सर स्टेडियम में उनका हौसला बढ़ाते हुए देखी जाती हैं। जसप्रीत बुमराह की पत्नी और उनका रिश्ता क्रिकेट जगत के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता है। 4 सितंबर 2023 में एक और खुशी जुड़ी जब उनके बेटे 'अंगद' का जन्म हुआ था।
जसप्रीत बुमराह के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

जसप्रीत बुमराह आंकड़े उनकी अनोखी क्षमता और मैदान पर उनके दबदबे को भी दर्शाते हैं।
टेस्ट क्रिकेट: उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में किया था। उन्होंने अब तक 52 मैचों में लगभग 234 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका गेंदबाजी औसत 19.79 का रहा है जो कि आधुनिक क्रिकेट में अविश्वसनीय है।
वनडे क्रिकेट: उनका वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 जनवरी 2016 सिडनी में हुआ था। उन्होंने अब तक 89 मैचों में 149 विकेट लिए हैं, जिसमें 6/19 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: 26 जनवरी 2016 को उन्होंने अपना T20I डेब्यू भी किया और 3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अब तक 87 मैचों में 107 विकेट हासिल कर अपनी उपयोगिता साबित की है। उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 रहा है, जो उनकी घातक गेंदबाजी की गवाही देता है।
आईपीएल क्रिकेट: उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच 4 अप्रैल 2013 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें विराट कोहली उनका पहला आईपीएल शिकार बने थे।
जसप्रीत बुमराह आंकड़े IPL में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 145 मैचों में 183 विकेट नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.24 रहा है, जो टी20 जैसे प्रारूप में बहुत ही शानदार माना जाता है। आईपीएल 2022 में कोलकाता के खिलाफ 5/10 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
घरेलू क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े उनके शुरुआती घरेलू प्रदर्शन से और भी मजबूत होते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी (First-class) क्रिकेट में 80 मैचों में 326 विकेट लेकर अपनी लाल गेंद की क्षमता का प्रदर्शन किया है। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनके नाम 114 मैचों में 201 विकेट दर्ज हैं।
जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड

तीनों फॉर्मेट में नंबर-1: वह विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (Test, ODI, T20I) में ICC रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान हासिल किया हैं।
टेस्ट पारी का सर्वश्रेष्ठ स्पेल: गेंदबाजी में उनकी महारत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेस्ट की एक पारी में 5/7 के आंकड़े के साथ वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
करियर के सर्वाधिक मेडन ओवर्स: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 12 मेडन ओवर फेंककर वह चौथे सबसे किफायती गेंदबाज बने हुए हैं।
सबसे तेज टेस्ट विकेट: उन्होंने सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट (34 मैचों में) लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज का गौरव भी प्राप्त किया है।
एक ओवर में सर्वाधिक रन: इतना ही नहीं, उनके नाम बल्लेबाजी में एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
लगातार शून्य: टेस्ट में जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड बना चुके हैं जिसमे लगातार 4 बार शून्य पर आउट होना और वनडे में लगातार 3 बार शून्य पर आउट शामिल है।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और एशियाई गेंदबाज: वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे हैं, और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में एक ही कैलेंडर वर्ष में पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बने हैं।
सबसे लेटेस्ट IPL न्यूज, क्रिकेट न्यूज, ताज़ा खेल समाचार, शानदार Photo Gallery और ट्रेंडिंग Web Stories के साथ मैदान के हर छक्के और इतिहास के हर रिकॉर्ड का आनंद लें, सिर्फ Sports Yaari Hindi पर।