SA vs WI: होल्डर-शेफर्ड ने बदल दिया T20 वर्ल्ड कप का इतिहास, वेस्टइंडीज की डुबती नैया को पार लगाकर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

SA vs WI: मैच में एक वक्त ऐसा था जब वेस्टइंडीज ने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद से 8वें विकेट के लिए जेसन होल्डर और रोमानियो शेफर्ड ने जो पारी खेली उसने न सिर्फ वेस्टइंडीज की डुबौती नैया को पार लगाया बल्कि टी20 विश्व कप में इतिहास भी रच दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Feb 2026, 05:11 PM
iconUpdated: 26 Feb 2026, 05:20 PM

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार कमबैक करते हुए विश्व कप में ये साफ मैसेज दे दिया कि किसी भी सूरत में उन्हें हल्के में लेने की भूल न की जाए।

मैच में एक वक्त ऐसा था जब वेस्टइंडीज ने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद से 8वें विकेट के लिए जेसन होल्डर और रोमानियो शेफर्ड ने जो पारी खेली उसने न सिर्फ वेस्टइंडीज की डुबौती नैया को पार लगाया बल्कि टी20 विश्व कप में इतिहास भी रच दिया।

SA vs WI: होल्डर-शेफर्ड की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने रिकॉर्ड 89 रन की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को बचाया, जिसमें शेफर्ड ने अपना पहला T20I हाफ सेंचुरी बनाई। अहमदाबाद में एडेन मार्क्ररम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। शाई होप के साथ वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की। हालांकि, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने लगातार दो ओवर में दो-दो विकेट लेकर टीम को (43/4) मुश्किल में डाल दिया।

SA vs WI: होल्डर-शेफर्ड ने रचा इतिहास

जेसन होल्डर और रोमानियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रन बनाकर विंडीज को एक सम्मानजनक टारगेट तक पहुंचाया। इसी के साथ होल्डर-शेफर्ड ने टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया। दोनों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप की। होल्डर और शेफर्ड दोनों स्कोर को 190 के पार ले जाने के लिए तैयार लग रहे थे, लेकिन आखिर में लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश के दो अच्छे ओवरों ने कैरेबियाई टीम को 176 रनों पर ही रोक दिया।

SA vs WI: Jason Holder-Romario Shepherd Partnership
SA vs WI: Jason Holder-Romario Shepherd Partnership

T20I में 8वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

  • 132* - सबर जखिल, सकलैन अली (BEL) बनाम ऑस्ट्रिया, वाटरलू, 2021
  • 89 - रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर (WI) बनाम SA, अहमदाबाद, 2026
  • 88* - चेर्नोह बाह, लांसाना लामिन (SLE) बनाम इस्वातिनी, अबुजा, 2024
  • 80 - प्रेस्टन मोमसेन, सफ्यान शरीफ (SCOT) बनाम NED, एडिनबर्ग, 2015
  • 78 - रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर (WI) बनाम NZ, नेल्सन, 2025

जेसन होल्डर ने आखिर में मार्को यानसेन के आखिरी ओवर में 22 रन कूट डाले थे। होल्डर 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर भले रन आउट हो गए लेकिन उनकी और शेफर्ड की पार्टनरशिप ने ये पक्का किया कि वेस्टइंडीज की टीम एक मजबूत टारगेट बना पाए। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों की जरूरत है।

Read More: SA vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?