Ranji Trophy: सालों का इंतजार हुआ खत्म... जम्मू कश्मीर ने दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी के खिताब

Ranji Trophy: KSCA स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली और रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Feb 2026, 04:23 PM
iconUpdated: 28 Feb 2026, 04:34 PM

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ ये मुकाबला पहली पारी में बढ़त के आधार पर अपने नाम किया।

हुबली के KSCA स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली और रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक का मैच ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी 342/4 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें कामरान इकबाल (160) और साहिल लोतरा (101) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। दोपहर लगभग 2:10 बजे कप्तान पारस डोगरा द्वारा पारी घोषित किए जाने के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Ranji Trophy: Jammu Kashmir vs Karnataka
Ranji Trophy: Jammu Kashmir vs Karnataka

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

चूंकि जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी, इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया और इस तरह उन्होंने 67 वर्षों के इतिहास में अपना पहला रणजी खिताब जीतकर नया इतिहास रचा।

इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर के लिए 121 रनों की पारी शुभम पुंडीर ने खेली थी, जबकि 88 रन यावर हसन ने बनाए थे। 72 रन साहिल लोत्रा ने और 70-70 रनों की पारी कप्तान पारस डोगरा और कन्हैया वधवान ने खेली थी। 61 रन अब्दुल समद ने भी बनाए थे। प्रसिद्ध कृष्णा को पांच विकेट मिले थे। कर्नाटक के लिए 160 रनों की पारी मयंक अग्रवाल ने खेली। उनके अलावा कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ सका।

Ranji Trophy: आकिब नबी डार का शानदार प्रदर्शन

आकिब नबी डार ने 5 विकेट निकाले। आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में गेंद से तहलका मचा दिया। वे इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। नबी ने कुल 60 विकेट अपने नाम किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। नबी ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 5 विकेट हासिल कर कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया।

दूसरी पारी में कामरान इकबाल ने शतक पूरा कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने 67 सालों के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। ये टीम पहली बार रणजी के फाइनल में पहुंची थी और पहली बार में ही खिताब को अपने नाम कर लिया।

Read More: ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ग्रुप में नंबर 1, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बरकरार

T20 WC 2026: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान को मिली संजीवनी, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या है समीकरण

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए दो बड़े बदलाव