IPL 2025 के दूसरे फेज से नाम वापस लेने वाले इन 3 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट खत्म होते ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है फ्रेंचाइजी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 17 मई को दोबारा शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी खिलाड़ी अपने टीम के साथ जुड़ चुके हैं। तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आपस आने से मना कर दिया है। 3 विदेशी खिलाड़ियों ने साफ मना कर दिया है, वह आईपीएल 2025 का अब हिस्सा नहीं बन सकते।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 15 May 2025, 05:34 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 17 मई को दोबारा शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी खिलाड़ी अपने टीम के साथ जुड़ चुके हैं। तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आपस आने से मना कर दिया है। 3 विदेशी खिलाड़ियों ने साफ मना कर दिया है, वह आईपीएल 2025 का अब हिस्सा नहीं बन सकते।

इन खिलाड़ियों का रवैया देख फ्रेंचाइजी इन्हे बाहर का रास्ता दिखा सकती है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम, जिन्होंने दूसरे फेज से अपना नाम वापस ले लिया है।

IPL 2025: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अहम हिस्सा था। उन्होंने इस सीजन आक्रामक बल्लेबाजी की, हालांकि अब वह टीम के लिए इस सीजन और नहीं खेलना चाहते हैं। उन्होंने अचानक से दूसरे फेज से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण फ्रेंचाइजी को अब अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही।

जीस तरीके से फ्रेंचाइजी निराश हुई है, इससे यही उम्मीद है कि अगले सीजन इस खिलाड़ी की जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है।

IPL 2025: मोईन अली

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स का दुबारा हिस्सा बनने से मना कर दिया है। उन्होंने दूसरे फेज से अपना नाम आपस ले लिया, इस फैसले के कारण फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा।

मोईन अली अपनी स्पिन गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। ऐसे में उनका यह निर्णय सुन फ्रेंचाइजी अगले सीजन इनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दें सकती थी।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: जेमी ओवरटन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली के बाद इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने भी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ बीच में छोड दिया है। फ्रेंचाइजी को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाएं।

इस लिए चेन्नई की फ्रेंचाइजी को अगले सीजन इन खिलाड़ियों के साथ कठोर कदम उठाना पड़ सकता है। अब उम्मीद है कि चेन्नई अगले सीजन युवा खिलाड़ियों को निखरने का मौका दे सकती है।

Read More: WTC Final के लिए ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान, ख़िताब जीतने वाली टीम होगी मालामाल मिलेंगे इतने करोड़ रूपये